1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. यूनान ने पेरिस 2024 खेलों के आयोजकों को सौंपी ओलम्पिक मशाल
यूनान ने पेरिस 2024 खेलों के आयोजकों को सौंपी ओलम्पिक मशाल

यूनान ने पेरिस 2024 खेलों के आयोजकों को सौंपी ओलम्पिक मशाल

0
Social Share

एथेंस, 27 अप्रैल। यूनान (Greece) ने राजधानी एथेंस के पैनाथेनिक स्टेडियम में बीती शाम आयोजित एक समारोह में पेरिस 2024 आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल को आधिकारिक तौर पर ओलम्पिक मशाल सौंप दी। यह वही स्थान है, जहां आधुनिक ओलम्पिक खेलों का 1896 पहली बार आयोजन हुआ था। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल इस वर्ष 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में आयोजित किए जाएंगे।

पेरिस ओलम्पिक अध्यक्ष टोनी एस्तांगुए ने ग्रहण की ओलम्पिक मशाल

पेरिस 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्तांगुए ने ओलम्पिक मशाल प्राप्त की। इसी के साथ यूनान में 11 दिवसीय ओलम्पिक रिले का कार्यक्रम समाप्त हो गया। अब ओलम्पिक मशाल फ्रांस जाएगी, जहां आठ मई से रिले का आयोजन किया जाएगा।

हेलेनिक ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष स्पाइरोस कैप्रालोस ने दीं शुभकामनाएं

हैंडओवर समारोह के दौरान हेलेनिक ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष स्पाइरोस कैप्रालोस ने एक मार्मिक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय रिले के दौरान मशाल के गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपने साथी नागरिकों को धन्यवाद दिया और फ्रांस के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

ओलम्पिक की आधिकारिक वेबसाइट ने कैप्रालोस के हवाले से कहा, ‘भीड़ से भरे पैनाथेनिक स्टेडियम में आशा और गर्व की एक अनोखी यात्रा समाप्त हो गई है, जिसने पूरे ग्रीस को एक छोर से दूसरे छोर तक रोशन कर दिया। ये 11 दिन, जिन्होंने हमारे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया है और पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है, 2024 में पेरिस में होने वाले अगले ओलम्पिक खेलों की एक महान यात्रा की शुरुआत है।’

इसके बाद, पेरिस 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुए (एफआरए) ने एक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलन और हैंडओवर समारोह दोनों के आयोजन के लिए ग्रीक लोगों के साथ-साथ हैंडओवर कार्यक्रम के फ्रांसीसी पथप्रदर्शक पापदाकिस और हेस, दोनों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘ग्रीस में ओलम्पिक मशाल रिले की इस शानदार शुरुआत के लिए हेलेनिक ओलम्पिक समिति और उसके अध्यक्ष स्पाइरोस कैप्रालोस को धन्यवाद। देशभर में इन 11 दिनों के दौरान हम पहले से ही कुछ बहुत शक्तिशाली छवियां देख पाए हैं, और सभी यूनानियों का मशाल के प्रति लगाव और अब, हैंडओवर समारोह में आधिकारिक तौर पर ओलम्पिक मशाल ग्रहण करना कितना गर्व और भावनात्मक क्षण है।’

एस्टांगुए ने कहा, ‘पेरिस 2024 मशाल रिले के अग्रदूतों के रूप में इस शक्तिशाली और प्रतीकात्मक भूमिका को निभाने के लिए हमारे साथ रहने के लिए हमारे चैम्पियन गैब्रिएला पापाडाकिस और बीट्राइस हेस का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।’ भूमध्य सागर को पार करने के बाद, ओलम्पिक ज्योति आठ मई को मार्से में फ्रांसीसी धरती पर पहुंचेगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code