hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महान वीरांगना मैना कुमारी : क्रांति की मशाल न बुझे, इसलिए खुद जिंदा जल गई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > महान वीरांगना मैना कुमारी : क्रांति की मशाल न बुझे, इसलिए खुद जिंदा जल गई
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

महान वीरांगना मैना कुमारी : क्रांति की मशाल न बुझे, इसलिए खुद जिंदा जल गई

Vinayak Barot
Last updated: September 3, 2021 6:07 pm
Vinayak Barot
Published: September 3, 2021
Share
SHARE

कानपुर (उत्तर प्रदेश) जिले में गंगा किनारे स्थित महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि बिठूर में तीन सितम्बर, 1857 का वह दिन था, जब एक पेड़ से बंधी 13 वर्षीया किशोरी को ब्रिटिश सेना ने जिंदा ही आग के हवाले कर दिया था। धूँ धूँ कर जलती उस लड़की ने उफ तक न किया और जिंदा लाश की तरह जलती हुई राख में तब्दील हो गई।

यह बालिका कोई और नहीं बल्कि नाना साहब पेशवा की दत्तक पुत्री मैना कुमारी थी, जिसे 164 वर्ष पूर्व आज ही के दिन आउटरम नामक ब्रिटिश अधिकारी ने जिंदा जला दिया था।

मैना ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने पिता के साथ जाने से इसलिए मना कर दिया कि कहीं उसकी सुरक्षा के चलते उसके पिता को देशसेवा में कोई समस्या न आए और उसने बिठूर के महल में रहना ही उचित समझा।

नाना साहब पर ब्रिटिश सरकार ईनाम घोषित कर चुकी थी और जैसे ही ब्रिटिश अधिकारियों को पता चला कि नाना साहब महल से बाहर हैं, उन्होंने महल घेर लिया। महल में कुछ सैनिको के साथ बस मैना कुमारी ही मिली। ब्रिटिश सैनिकों को देखकर मैना कुमारी महल के गुप्त स्थानों में जा छुपी। यह देख ब्रिटिश अफसर आउटरम ने महल को तोप से उड़ाने का आदेश दिया। यह आदेश देने के बाद आउटरम अपने कुछ सिपाहियों को छोड़ वहां से चला गया।

देर रात जब मैना को लगा कि सब लोग जा चुके हैं, वह बाहर निकली। लेकिन दो सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया और फिर आउटरम के सामने पेश किया। आउटरम ने पहले मैना को एक पेड़ से बांधा और फिर उससे नाना के बारे में और क्रांति की गुप्त जानकारी जाननी चाही। लेकिन मैना ने मुंह नहीं खोला।

यहां तक कि आउटरम ने मैना कुमारी को जिंदा जलाने की धमकी भी दी, पर उसने कहा कि वह एक क्रांतिकारी की बेटी है, मौत से नहीं डरती। इससे आउटरम तिलमिला उठा और उसने मैना कुमारी को जिंदा ही जलाने का आदेश दे दिया। इस पर भी मैना कुमारी बिना कुछ बोले चुपचाप इसलिए आग में जल गई ताकि क्रांति की मसाल कभी न बुझे।

यह वही वृक्ष है, जिससे बांध कर मैना कुमारी को जलाया गया था। इस वृक्ष को मैना कुमारी की याद में अब तक संरक्षित किया गया है। नमन है, इस महान वीरांगना को।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ सेक्स CD केस : CBI कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बरी करने का फैसला पलटा
राष्ट्रीय सुरक्षा से अक्षम्य समझौता कर रही है सरकार : कांग्रेस
भारत की मेजबानी में क्वाड देशों के बीच 8 अक्टूबर से शुरू होगा मालाबार समुद्री अभ्यास
पीएम मोदी ने दी 19260 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले – एमपी को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का लक्ष्य
बिहार : सांसद पप्पू यादव व कन्हैया कुमार को सुरक्षाकर्मियों ने राहुल-तेजस्वी के रथ पर चढ़ने से रोका, फजीहत झेलनी पड़ी
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?