1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. CJP आंदोलन के बीच एक्शन मोड में सरकार : शिक्षा मंत्रालय NTA के 47 अफसरों को किया बर्खास्त
CJP आंदोलन के बीच एक्शन मोड में सरकार : शिक्षा मंत्रालय NTA के 47 अफसरों को किया बर्खास्त

CJP आंदोलन के बीच एक्शन मोड में सरकार : शिक्षा मंत्रालय NTA के 47 अफसरों को किया बर्खास्त

0
Social Share

नई दिल्ली, 24 जुलाई। नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित अन्य मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जारी व्यापक आंदोलन के बीच केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जुड़े 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी व आपराधिक काररवाई की भी तैयारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीए ने शिक्षा व्यवस्था व परीक्षा आदि में बड़े सुधार की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय के सूत्रों का यह भी कहना है कि NTA ने न सिर्फ 47 अधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया है वरन कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी व आपराधिक काररवाई की भी तैयारी है।

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि एनटीए के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी एजेंसी में बड़े सुधार और जवाबदेही तय करने के लिए शुरू किए गए बड़े अभियान का हिस्सा है। मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में एजेंसी में सुधार से जुड़े और भी कई अहम कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि हाल के समय में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर NTA लगातार विवादों में रही है।

मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक पर कड़ी सजा के प्रावधान वाले बिल को दी मंजूरी

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश के अनुरूप आज दिन में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक के लिए कठोर सजा का प्रावधान सुनिश्चित करने वाले एक ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी। इस बिल को सोमवार को संसद में पेश किया जा सकता है। यह प्रस्तावित कानून सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के उपायों से जुड़ा है, जिसमें नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

नड्डा व जिंतेंद्र सिंह ने सीजेपी प्रतिनिधियों संग की बैठक

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी के दो राष्ट्रीय प्रवक्ताओं – सौरव दास व आशुतोष रांका के साथ विट्ठलभाई पटेल हाउस में बैठक की। परीक्षा में गड़बड़ियों से जुड़ी मांगों का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की कोशिशों के तहत हुई इस बैठक के दौरान सीजेपी ने पांच पैराग्राफ वाले ज्ञापन के जरिए अपनी मांगें लिखित रूप में सौंपीं।

सीजेपी की दो मांगों पर केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी

बैठक के दौरान सरकार ने मुआवजे (नीट की तैयारी करने वाले उन छात्रों के परिवारों के लिए जिन्होंने आत्महत्या की) और छात्रों के खिलाफ एफआईआर और कानूनी मामले वापस लेने की दो मांगों पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।’ हालांकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के रूप में सीजेपी की मुख्य मांग पर सरकार ने शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code