Homeहिन्दीराजनीतिरेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

नई दिल्ली, 24 जुलाई। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। यह निर्णय भारतीय संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत लिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी शुक्रवार की शाम जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

रवनीत सिंह का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को ही समाप्त हो गया था

उल्लेखनीय है कि रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल पिछले माह 21 जून को ही समाप्त हो गया था। वहीं भाजपा ने 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में रवनीत बिट्टू को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था। इसके बावजूद बिट्टू से अब तक इस्तीफा नहीं मांगा गया था। अब शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

मार्च 2024 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू 24 मार्च, 2024 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे। उन्होंने पहले 11 मार्च, 2021 से 18 जुलाई, 2021 तक लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया। बिट्टू 2014, 2019 के भारतीय आम चुनावों में लुधियाना से और इससे पहले 2009 में आनंदपुर साहिब से भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं और 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बने।

रवनीत सिंह बिट्टू पर जनवरी 2021 में ‘जन संसद’ कार्यक्रम के दौरान सिंधु सीमा पर हमला किया गया था। उन्हें लोकसभा में कांग्रेस पार्टी का सचेतक नियुक्त किया गया। मार्च, 2021 में जब लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के तत्कालीन नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, तब बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता भी नियुक्त किया गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments