hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी को दुनियाभर में मिले गिफ्ट्स की होगी नीलामी, जानें कब लगाई जाएगी प्रदर्शनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी को दुनियाभर में मिले गिफ्ट्स की होगी नीलामी, जानें कब लगाई जाएगी प्रदर्शनी
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी को दुनियाभर में मिले गिफ्ट्स की होगी नीलामी, जानें कब लगाई जाएगी प्रदर्शनी

Vinayak Barot
Last updated: September 13, 2022 11:27 am
Vinayak Barot
Published: September 13, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 सितंबर। दिल्ली के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश और दुनिया में मिलने वाले उपहारों की नीलामी के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें 100 रुपये से लेकर 10 लाख तक के बेस प्राइस वाले 1200 से ज्यादा सामानों को दर्शाया गया है। यह लगातार चौथी बार होगा जब पीएम मोदी अपने उपहारों को नीलाम करने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, इन्हें ई-ऑक्शन के जरिए खरीदा जा सकेगा। नीलामी की शुरुआत 17 सितंबर यानी पीएम मोदी के जन्मदिन वाले दिन से शुरू होगी और 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती तक चलेगी। इस नीलामी से प्राप्त होने वाली रकम को नमामि गंगे कार्यक्रम में लगाया जायेगा। एक अनुमान है कि इससे करीब 20 करोड़ से ज्यादा की रकम इकट्ठा होगी।

  • सामाजिक कार्यों में लगायी जाएगी राशि

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान मिलने वाले उपहारों को नीलाम करने का निर्णय लिया था जिससे कुछ धन इकट्ठा किया जा सके और राशि को सामाजिक कार्यों में लगाया जा सके। इससे पहले तीन दफा पीएम को मिलने वाले उपहारों को नीलाम किया जा चुका है। इसी क्रम में इस साल भी संस्कृति मंत्रालय के नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट में ये प्रर्दशनी लगाई गई है।

  • टी-शर्ट की कीमत 10 लाख

गैलरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉर्पोरेट जगत से लेकर राजनैतक मंच और खिलाड़ियों से मिलने वाले उपहारों को विशेष रूप से लगाया गया है। गैलरी में सबसे कम कीमत की गणेश जी की एक छोटी सी तस्वीर है जिसका बेस प्राइस 100 रुपए रखा गया है। जबकि सबसे महंगी टी-शर्ट है जिसका बेस प्राइस 10 लाख रुपए रखा गया है।

इसके अलावा उड़ीसा की बहुचर्चित वीणा की रिपब्लिका, चांदी की तलवार, नमामि गंगे की गंगाजल वाली गागर, मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से दी गई मिट्टी वाली गागर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई गणेश जी की मूर्ति, और हाल ही में इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा दी गई सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति प्रमुख है।

You Might Also Like

पीएम मोदी 30 दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे
कोहली की मैच जिताऊ पारी पर बोले रवि शास्त्री : मीडिया और आलोचकों ने बहुत दबाव डाला, अब उसने सबको चुप करा दिया
अमरनाथ यात्रा : जम्मू में रजिस्ट्रेशन और आरएफआईडी प्रक्रिया शुरू, श्रीनगर के ट्रांजिट शिविरों में जुटे श्रद्धालु
पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा को झटका, SC ने कहा – हर वक्त माफी मांगकर मुकदमे से बच नहीं सकते
टीम इंडिया ने 4-1 के अंतर से जीती टी20 सीरीज, रोमांचक संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया ने 6 रन से गंवाया अंतिम मैच
TAGGED:Giftpm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?