hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फ्रेंच ओपन चैम्पियन ज्वेरेव बोले- ‘यह जीत मेरे लिए काफी अहम, इसने मुझे अब थोड़ी आजादी दी’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > फ्रेंच ओपन चैम्पियन ज्वेरेव बोले- ‘यह जीत मेरे लिए काफी अहम, इसने मुझे अब थोड़ी आजादी दी’
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

फ्रेंच ओपन चैम्पियन ज्वेरेव बोले- ‘यह जीत मेरे लिए काफी अहम, इसने मुझे अब थोड़ी आजादी दी’

Revoi Editor
Last updated: June 8, 2026 4:33 am
Revoi Editor
Published: June 8, 2026
Share
SHARE

पेरिस, 7 जून। जर्मन दिग्गज अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रोलां गैरो की उस लाल बजरीयुक्त सतह पर रविवार की देर शाम अपनी सबसे शानदार जीत हासिल की, जहां उन्हें पिछले 10 प्रयासों में कई बार दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यानी फ्रेंच ओपन के सवा चार घंटे तक खिंचे फाइनल में इतालावी फ्लेवियो कोबोली को पांच सेटों में हराकर करिअर की पहली मेजर ट्रॉफी जीतने के बाद ज्वेरेव ने माना, ‘यह ट्रॉफी मेरे लिए बहुत अहम है क्योंकि यदि मैं यह मैच हार जाता तो मेरा आत्मविश्वास बहुत कम हो जाता। लेकिन अब जब मैंने इसे जीत लिया है तो मुझे लगता है कि मैं इसे दोबारा कर सकता हूं।’

10 वर्षों के इंतजार व 41वें ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ में मिली खिताबी सफलता

देखा जाए तो अपने 41वें ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ और चौथे मेजर सिंगल्स फाइनल में 29 वर्षीय हैम्बर्गवासी के लिए किस्मत ने साथ दिया। क्ले कोर्ट पर गिरते ही उनके कंधों से एक भारी बोझ हट गया और उन्होंने उस पल का जश्न मनाया, जिसका इंतजार उन्हें 10 वर्षों से था।

👏🏆#RolandGarros pic.twitter.com/C8vfG5OTgc

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 7, 2026

‘अब चाहे कुछ भी हो, मैं हमेशा एक ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रहूंगा’

ज्वेरेव ने कहा, ‘अब चाहे कुछ भी हो, मैं हमेशा एक ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रहूंगा, और कोई भी मुझसे यह छीन नहीं सकता। शायद इससे मुझे थोड़ी आजादी मिलती है। शायद जब मैं फाइनल खेलूंगा तो मेरा मन थोड़ा शांत रहेगा। यानी यदि मैं हार भी जाऊं, तब भी मैं ग्रैंड स्लैम चैम्पियन ही रहूंगा।’

One last grueling of competition, check out the best moments by @emirates ✈️ #RolandGarros #Emirates #FlyBetter pic.twitter.com/NDsVICTwWc

— Roland-Garros (@rolandgarros) June 7, 2026

सच पूछें तो रविवार की यह बड़ी जीत ज्वेरेव के लिए पेशेवर करिअर की सबसे बड़ी कामयाबी और एक लंबे इंतजार के खत्म होने जैसा है। पुरुषों के सिंगल्स मेन ड्रॉ में अपना पहला मेजर टाइटल जीतने के लिए सिर्फ गोरान इवानिसेविच को उनसे ज्यादा समय (48 प्रयास) लगा था। वहीं पेरिस में नोवाक जोकोविच को अपना पहला टाइटल जीतने के लिए 12 बार खेलना पड़ा था, जो ज्वेरेव (11 बार) से ज्यादा है।

ज्वेरेव ने रोलां गैरो में पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन ट्रॉफी उठाने वाले ओपन युग के पहले जर्मन पुरुष

‘मैंने अपने टेनिस करिअर के कुछ सबसे मुश्किल पल इसी कोर्ट पर बिताए हैं’

ज्वेरेव ने अपनी भावनाओं की जटिलता को समझाते हुए कहा, ‘जब मैं ज़मीन पर लेटा था तो सारी भावनाएं बाहर आ गईं क्योंकि मुझे लगता है कि यह कोर्ट मेरे लिए बहुत-बहुत खास है। यह बहुत सकारात्मक तरीके से खास है, लेकिन नकारात्मक तरीके से भी खास है क्योंकि मैंने अपने टेनिस करिअर के कुछ सबसे मुश्किल पल यहीं बिताए हैं। मैं इस कोर्ट पर चोट के साथ लेटा हुआ था और मुझे नहीं पता था कि मैं कभी वापसी कर पाऊंगा या नहीं। मैंने यहां एक ग्रैंड स्लैम फाइनल भी गंवाया था। मेरे लिए वे सभी यादें मिट नहीं गई हैं। वे अब भी मेरे साथ हैं, लेकिन यह जीत उन सभी पर भारी पड़ेगी।’

उपजेता फ्लेवियो कोबोली बोले – यह तो सिर्फ शुरुआत है

वहीं अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में कड़ी चुनौती प्रस्तुत करने के बावजूद उपजेता रहे 24 वर्षीय इतालवी फ्लेवियो कोबोली ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और उन्हें अभी काफी लंबा सफर तय करना है। नि:संदेह अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में हारना दुखद होता है, लेकिन कोबोली ने अपने समर्थकों से गुजारिश की कि वे रविवार को एलेक्जेंडर ज्वेरेव से पांच सेटों में मिली हार के दुख में शामिल होने के बजाय, उनकी जिंदगी के इन सबसे शानदार दो हफ्तों का जश्न मनाएं और मुस्कुराएं।

‘कोर्ट पर बिताए हर पल का आनंद मुस्कुराते हुए लेना चाहता हूं’

कोबोली ने कहा, ‘मैंने कम उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था और कभी ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन अब जब मैं यहां हूं तो मैं कुछ खास करना चाहता हूं क्योंकि मेरे लिए यह सब खत्म नहीं हुआ है। यह तो सिर्फ शुरुआत है और मैं अभी युवा हूं। मैं बस कोर्ट पर बिताए हर पल का आनंद मुस्कुराते हुए लेना चाहता हूं।’

‘साशा 10 वर्षों से यहां खेल रहे, वह जीत के असली हकदार थे’

पिछले वर्ष पहली बार किसी मेजर (विम्बलडन) के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे कोबोली ने ज्वेरेव के बारे में कहा, ‘आखिरकार वह जीते, इसलिए जीत के असली हकदार वही हैं। लेकिन मैंने यह भी कहा कि वह इसके हकदार हैं क्योंकि साशा (ज्वेरेव का लोकप्रिय नाम) 10 वर्षों से यहां खेल रहे हैं और उन्होंने कई शानदार नतीजे हासिल किए हैं। मुझे लगता है कि अपने करिअर में उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए वह एक ग्रैंड स्लैम जीतने के हकदार हैं।’

You Might Also Like

किरेन रिजिजू का गांधी परिवार पर सीधा प्रहार – कांग्रेस क्राउडफंडिंग के जरिए ‘राजवंश’ के लिए जुटा रही है पैसे
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, फिल्म से कई सीन काटने होंगे और डिस्क्लेमर भी जरूरी
भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी मेरी यात्रा के दौरान और मजबूत हुई : क्रिस्टोफर लक्सन
मशहूर शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का निधन, प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे
भाजपा के सहयोगी दल एनपीएफ के सांसद लोरहो पफोज का आरोप – संसद में मणिपुर पर बोलने से रोका गया
TAGGED:Alexander ZverevFrench Open championit gives me a bit of freedom nowtennisThis victory is very important for me
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ભારત-ચીન વચ્ચેની તકરાર એક છત નીચે રહેતા બે ભાઈઓ જેવી: ચીનના રાજદૂત

Revoi
Revoi
May 22, 2019
CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, पत्नी समेत 14 लोग थे सवार, 4 शव बरामद
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, बिगड़ती सेहत के बीच जंतर-मंतर खाली करने की अपील
टीम इंडिया को लगा झटका : इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट से हटे विराट कोहली, निजी कारणों का दिया हवाला
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन, बारामती में लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?