hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को 20 लाख का मानहानि नोटिस, इवेंट ऑर्गनाइजर का बड़ा दावा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > मनोरंजन > TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को 20 लाख का मानहानि नोटिस, इवेंट ऑर्गनाइजर का बड़ा दावा
मनोरंजनराष्ट्रीयहिन्दी

TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को 20 लाख का मानहानि नोटिस, इवेंट ऑर्गनाइजर का बड़ा दावा

Revoi Editor
Last updated: February 19, 2026 2:04 pm
Revoi Editor
Published: February 19, 2026
Share
SHARE

कोलकाता, 19 फरवरी। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती को कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह विवाद उस मामले से जुड़ा है, जिसमें शास्त्री पर पहले उत्पीड़न का आरोप लगा था। तनय शास्त्री ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने मिमी चक्रवर्ती को 20 लाख रुपए का हर्जाना देने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए नोटिस भेजा है। इस पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मीडिया से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिमी चक्रवर्ती को 2 लाख 65 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। उनका आरोप है कि अभिनेत्री निर्धारित समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं, इसलिए उनसे राशि लौटाने को कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज कराकर उनकी छवि खराब की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत तक जाना पड़ा। शास्त्री ने कहा कि यदि अभिनेत्री माफी नहीं मांगतीं या 20 लाख रुपए का भुगतान नहीं करतीं, तो अगले दो-तीन दिनों में अदालत में मानहानि का मामला दायर किया जाएगा।

यह पूरा विवाद पिछले महीने बोंगांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है, जो उत्तर 24 परगना जिले में स्थित है। उस कार्यक्रम में मिमी चक्रवर्ती को अंतिम प्रस्तुति देनी थी। मिमी चक्रवर्ती का आरोप है कि रात 12 बजे के बाद कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति नहीं होने के कारण तनय शास्त्री ने उन्हें मंच से हटा दिया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी ओर, तनय शास्त्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अभिनेत्री समय पर नहीं पहुंचीं और उन्होंने केवल विनम्रतापूर्वक मंच छोड़ने का अनुरोध किया था, किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया गया।

जांच के दौरान पुलिस जब शास्त्री के घर पहुंची तो उन्होंने कथित रूप से जांच में बाधा डाली। इसके बाद उन्हें और उनके दो सहयोगियों को उत्पीड़न और पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद वे एक सप्ताह से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहे और 11 फरवरी को उन्हें जमानत मिली। अब मानहानि नोटिस के साथ दोनों पक्षों के बीच एक नई कानूनी लड़ाई शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

You Might Also Like

यात्रीगण, कृपया ध्यान दें! अब 8 घंटे पहले जारी होगा आरक्षण चार्ट, एक जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में भी बदलाव
‘वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने जैव विविधता की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराने की अपील
बिहार बोर्ड : 34 दिनों में 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित, 12 लाख परीक्षार्थी उत्तीर्ण, रामायणी रॉय ने किया टॉप
यूपी में 3 दिनों के भीतर दूसरा रेल हादसा : अमरोहा में मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें प्रभावित
आज भारत पहुंचेंगी ब्रिटेन की विदेश सचिव ट्रस, रूसी निर्भरता को कम करने पर ध्यान
TAGGED:defamation noticeevent organiserformer MP Mimi ChakrabortyLegal NoticeTrinamool Congress
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बंगाल विधानसभा चुनाव : छिटपुट हिंसा के बीच अंतिम चरण में 91.66 फीसदी मतदान

Revoi Editor
Revoi Editor
April 29, 2026
असम सरकार ने पेश किया 2.63 लाख करोड़ का बजट, प्रोफेशनल टैक्स में राहत जैसे कई बड़े ऐलान
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना कैबिनेट में मंत्री के तौर पर ली शपथ
पीएम  मोदी के खिलाफ राज्य सभा में विशेषाधिकार हनन की नोटिस, तेलंगाना गठन के बयान पर टीआरएस का बहिर्गमन  
पाकिस्तान : टीटीपी ने ली पेशावर की मस्जिद में फिदायीन हमले की जिम्मेदारी, 61 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?