hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्रा सेनानायके मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप में गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्रा सेनानायके मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप में गिरफ्तार
अपराधखेलहिन्दी

श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्रा सेनानायके मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप में गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: September 6, 2023 8:46 pm
Vinayak Barot
Published: September 6, 2023
Share
SHARE

कोलम्बो, 6 सितम्बर। श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्रा सेनानायके को मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप में बुधवार को श्रीलंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मीडिया प्रभाग के अनुसार सेनानायको को अगले 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा।

लंका प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिए उकसाने की कोशिश की थी

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके 38 वर्षीय सेनानायके पर आरोप है कि उन्होंने 2020 लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिए उकसाने की कोशिश की थी। हालांकि वह स्वयं उस टूर्नामेंट में खिलाड़ी नहीं थे और समझा जाता है कि वह उस समय विदेश में थे।

सेनानायके पर आरोप है कि उन्होंने एलपीएल में भाग लेने वाले एक से अधिक खिलाड़ियों से सम्पर्क किया था। इसके बाद कथित तौर पर यह जानकारी टूर्नामेंट के भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों को दे दी गई। सेनानायके ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था। उनका कहना था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

अदालत ने सेनानायके की विदेश यात्रा पर पिछले माह रोक लगा दी थी

सचित्रा सेनानायके की गिरफ्तारी खेल से संबंधित अपराधों की रोकथाम अधिनियम के तहत की गई। इस अधिनियम को 2019 में पेश किया गया था। इस कानून के तहत यह पहली गिरफ्तारी है। आरोपों की जांच शुरू होने के बाद पिछले महीने एक अदालत ने सेनानायके की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध भी लगा दिया था। खेल की भ्रष्टाचार जांच इकाई ने उन्हें बुधवार को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब सुबह उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

2014 टी20 विश्व कप विजेता श्रीलंकाई टीम के सदस्य रहे हैं सेनानायके

वर्ष 2014 में अपने एक्शन के कारण आलोचना झेलने से पहले सेनानायके का करिअर काफी संघर्षपूर्ण रहा था। वह श्रीलंका के 2014 टी20 विश्व कप के विजयी अभियान का अहम हिस्सा थे और उन्हें 2013 आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 625,000 अमेरिकी डॉलर में खरीदा था।

श्रीलंका के लिए खेल चुके हैं हैं 49 वनडे इंटरनेशनल

सेनानायके ने हालांकि 2014 में एक नए गेंदबाजी एक्शन के साथ वापसी की, लेकिन उसके बाद उनके करिअर में गिरावट आई। सेनानायके ने 2012 से 2016 के बीच श्रीलंका के लिए 49 वनडे इंटरनेशनल और 24 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 53 और टी20 में 25 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने आईपीएल में केकेआर के लिए भी आठ मुकाबले खेले थे। सेनानायके को उनकी गेंद की लाइन और लेंग्थ कंट्रोल के लिए जाना जाता था। वह बड़ी सटीक कैरम बॉल डालते थे, जो उनकी ताकत थी।

You Might Also Like

UP : मुस्लिम हॉस्टल के कमरे में बनी थी उमेश पाल हत्‍याकांड की खूनी प्लानिंग, वकील निकला मास्टरमाइंड
दंगों-दबंगों की सियासत पर मोदी और योगी युग ने लगाया विराम : नकवी
दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्रोफेसर गिफ्तार
शिकोहपुर भूमि सौदा केस : ED ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र, 37.64 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त
राजस्थान में सीएम गहलोत ने किया 39 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
TAGGED:Cricketfor match-fixing chargesFormer Sri Lankan off-spinnerSachithra Senanayake arrested
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?