1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश : राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश : राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश : राजस्थान की पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

0
Social Share

अलीगढ़, 28 अगस्त। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचकर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजे ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बता दें कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव अलीगढ़ पहुंची थी।

इस मौके पर वसुन्धरा राजे ने कहा-‘मैं जब मुख्यमंत्री थी तब कल्याण सिंह जी राजस्थान के राज्यपाल थे। मेरा सौभाग्य रहा कि उनके मार्गदर्शन में मुझे काम करणे का मौक़ा मिला। राजे ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे बहुत ही सहज, सरल और लोकप्रिय व्यक्ति थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने यूपी के विकास को नई गति दी। इसके साथ ही श्रीमति राजे ने कहा कि राजस्थान और हिमाचल में राज्यपाल के रूप में उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया। उनका निधन राजनीति के एक युग का अंत है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे एक राष्ट्रवादी नेता थे। जैसा उनका नाम था, वैसा ही उनका काम था। कल्याण सिंह जी जीवन भर असहाय और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए काम करते रहे। राम मंदिर निर्माण के सपने को साकार करने में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। यह सुखद रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से राममंदिर निर्माण का मार्ग कल्याण सिंह जी की मौजूदगी में ही खुला।ईश्वर ने उन्हें जल्द बुला लिया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code