1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी फेडेरिको मार्टिन की पेरिस में गोली मारकर हत्या
अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी फेडेरिको मार्टिन की पेरिस में गोली मारकर हत्या

अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी फेडेरिको मार्टिन की पेरिस में गोली मारकर हत्या

0
Social Share

पेरिस, 20 मार्च। अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी फेडेरिको मार्टिन अरामबुरु की शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 42 वर्ष के थे। अराबरु ने 22 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्जेटीना का प्रतिनिधित्व किया तथा वह फ्रांस में 2007 में खेले गए विश्व कप टीम के सदस्य भी थे।

फ्रांस के राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र ल’एक्विप के अनुसार पेरिस में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार पत्र ने बताया कि अरामबुरु की तड़के एक समूह के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद कार में लौटे लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार स्टेडियम के बड़े पर्दे पर इंग्लैंड के खिलाफ फ्रांस के सिक्स नेशंस के फाइनल से पहले अरामबुरु को श्रद्धांजलि दी गई। पेरिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को तीन संदिग्धों की तलाश है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code