hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Flood in Assam: असम में नहीं सुधरे हालात, बाढ़ से लगभग 14 लाख लोग प्रभावित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Flood in Assam: असम में नहीं सुधरे हालात, बाढ़ से लगभग 14 लाख लोग प्रभावित
राष्ट्रीयहिन्दी

Flood in Assam: असम में नहीं सुधरे हालात, बाढ़ से लगभग 14 लाख लोग प्रभावित

Vinayak Barot
Last updated: July 12, 2024 1:05 pm
Vinayak Barot
Published: July 12, 2024
Share
SHARE

गुवाहाटी, 12 जुलाई। असम में बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति फिलहाल सुधरती नजर नहीं आ रही है जिसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शुक्रवार तक राज्य के 26 जिलों के लगभग 14 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां राज्य के विभिन्न हिस्सों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस वर्ष बाढ़, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या 99 तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 जिलों के 83 राजस्व सर्किल और 2,545 गांवों में 13,99,948 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण प्रभावित जिलों में कछार, बारपेटा, कामरूप, नगांव, धुबरी, विश्वनाथ, गोलाघाट, ग्वालपाडा, हैलाकांडी, शिवसागर, डिब्रूगढ़, मोरीगांव, तिनसुकिया, नलबाड़ी, धेमाजी, दक्षिण सलमारा, लखीमपुर, करीमगंज, चराईदेव, बोंगाईगांव, कोकराझार, दरांग, जोरहाट, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, माजुली और चिरांग शामिल हैं। बुधवार तक 25 जिलों की प्रभावित लोगों की संख्या 14,38,900 थी।

धुबरी में सबसे सबसे ज्यादा 2,41,186 लोग प्रभावित हैं, इसके बाद कछार (1,60,889) और दरांग (1,08,125) हैं। वर्तमान में, 41,596 विस्थापित लोग 189 राहत शिविरों में आश्रय लिये हुए हैं, जबकि अन्य 110 राहत शिविरों में 72,847 लोग ठहरे हुए हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन सहित कई एजेंसियां ​​राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बुरहिडीहिंग खोवांग, नांगलमुराघाट में दिसांग और करीमगंज के कुशियारा में चेतावनी निशान से ऊपर बह रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि विभिन्न प्रभावित जिलों से मकान, पुल, सड़क और तटबंधों सहित विभिन्न बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।

You Might Also Like

नेशनल हेराल्ड केस : राहुल गांधी को एक दिन की छूट, ईडी के सामने 17 जून को चौथी बार पेश होंगे
जम्मू-कश्मीर : तीन जगहों पर मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर, CRPF का एक जवान घायल
निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए जारी किया नया निर्देश
‘अजमेर शरीफ दरगाह पर न चढ़ाई जाए पीएम मोदी की चादर’ – हिन्दू सेना ने याचिका दायर कर कोर्ट से की मांग
राजस्थान : नीमराना में बड़ा हादसा : कबाड़ गोदाम में आग लगने से मासूम बच्ची समेत 4 लोग जिंदा जले
TAGGED:Flood in Assam
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?