यूक्रेन संकट :  219 भारतीयों को लेकर रोमानिया से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट रवाना

नई दिल्ली, 26 फरवरी। रूसी हमले के बीच यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया, ‘हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।’

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज तीसरा दिन है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने की लगातार कोशिश में लगी है।

भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस देश लाने के लिए कीव स्थित भारतीय दूतावास समय समय पर लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है। शनिवार सुबह जारी की गई नई एडवाइजरी में दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे बॉर्डर पोस्ट पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं। इसके पूर्व शुक्रवार को दूतावास ने फंसे हुए भारतीयों से ‘मजबूत, सुरक्षित और सतर्क’ बने रहने की अपील की थी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular