hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र : सपा के हंगामे के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया अनुपूरक बजट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र : सपा के हंगामे के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया अनुपूरक बजट
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र : सपा के हंगामे के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया अनुपूरक बजट

Vinayak Barot
Last updated: November 29, 2023 1:45 pm
Vinayak Barot
Published: November 29, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 29 नवम्बर। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी सभी समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक काली पोशाकें धारण कर सदन में पहुंचे और उन्होंने यथासंभव हंगामा भी किया। फिलहाल सपा के इसी हंगामे के बीच राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए सदन की कार्यवाही के दौरान अनुपूरक बजट रखा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 23-24 मे प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार 28 हजार 760 करोड़ 67 लाख रुपये है। राजस्व लेखे का व्यय – 19 लाख 46 हजार 39 करोड़ रुपये, पूंजी लेखे का व्यय – 9,714 करोड़ रुपये का है। प्रस्तावित अनुपूरक मांग में नई मांग की कुल धनराशि – 7,421.21 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सम्मिलित हैं। चालू योजनाओं में इसके लिए 21 हजार 339.46 करोड़ रुपये के प्रस्ताव हैं।

अनुपूरक बजट में ये प्रावधान हो सकते हैं

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 60 किलोमीटर का नए लिंक एक्सप्रेस-वे।
  • चार लेन का 14 किमी. लंबे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे।
  • फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए बजट की आवश्यकता।
  • पांच एक्सप्रेस वे के किनारे 30 औद्योगिक गलियारों की स्थापना के लिए बजट की जरूरत।
  • किसानों के गन्ना बकाया भुगतान के लिए विशेष पैकेज लाने की तैयारी।
  • साइबर हेल्पलाइन, थानों में महिला डेस्क के लिए बजट की व्यवस्था आदि।
  • त्वरित आर्थिक विकास के लिए अलग विशेष पैकेज का एलान।
  • प्रदेश की सड़कों के मरम्मत के लिए 5000 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
  • युवाओं को 15 लाख टैबलेट खरीद के लिए बजट की व्यवस्था।
  • चिकित्सा क्षेत्र में नए मेडिकल कालेज, डॉक्टर, वेतन व अन्य मदों के लिए बजट की व्यवस्था।
  • पावर कॉरपोरेशन के लिए, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली के लिए पर्याप्त बजट देने की तैयारी।

सदन में ये विधेयक भी पेश होंगे

  • उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तर प्रदेश नगर पालिका (संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तर प्रदेश दण्ड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023
  • उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज (संशोधन) विधेयक, 2023

इस बीच सपाइयों ने सदन में हंगामा किया तो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जुबानी हमला बोला। इस दौरान सदन में गेहूं खरीद और गन्ना भुगतान का मुद्दा भी गूंजा। सपा के मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप और सरकार की लापरवाही का मुद्दा उठाया। कानून व्यवस्था और महंगाई के मुद्दे को लेकर भी सपा ने हंगामा किया।

अखिलेश बोले – ‘हम शोर नहीं मचा रहे, बस सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे‘

सपाइयों के हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सपा के सदस्य शोर मचा रहे हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम सदन में शोर नहीं मचा रहे हैं, जब सरकार बहरी हो जाए तो हम उसे जगाने का काम कर रहे हैं।’ सदन में रालोद विधायक अजय कुमार ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान के मुद्दे को उठाया। उन्होंने सरकार से बकाया भुगतान करने की मांग की।

You Might Also Like

बॉलीवुड : 31 दिसंबर को रिलीज होगी अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी
ब्रिटेन : पीएम लिज ट्रस ने वित्त मंत्री क्वारटेंग को बर्खास्त किया, फिर अपना ही फैसला पलट कर मचाई उथल-पुथल
टी20 सीरीज : अस्वस्थ केएल राहुल पूरे वेस्टइंडीज दौरे से बाहर, संजू सैमसन को मिला मौका
पाकिस्तान : निकाह के बाद पति संग भोले बाबा की शरण में पहुंचीं विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की बहन फातिमा
असम में बड़ा हादसा : हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, 8 हाथियों की मौत, इंजन समेत 5 अन्य कोच पटरी से उतरे
TAGGED:finance ministerSP's proposalSupplementary budgetSuresh KhannaUP Assembly winter session
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?