1. Home
  2. हिन्दी
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर अभिनेता-डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर अभिनेता-डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर अभिनेता-डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 मार्च। मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आई है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार तड़के दिल्ली में उनका निधन हो गया। सतीश कौशिक 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।

दिल्ली में सतीश कौशिक के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि सतीश कौशिक एक बेहतरीन अभिनेता थे और अपनी फिल्मों के जरिए सभी को हंसाते थे।

जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक होली सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली गए थे। इसी दौरान वहां उन्हें बेचैनी महसूस हुई तो उनको फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। फिर उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया और अब मुंबई लाया जाएगा। उम्मीद है कि दोपहर करीब 3 बजे अभिनेता का शव मुंबई पहुंच जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

  • मिस्टर इंडिया से मिली थी पहचान

सतीश कौशिक ने शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल किया था। बतौर अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के नाम से पहचान मिली। इसके बाद पप्पू पेजर जैसा कैरेक्टर काफी मशहूर हुआ। इसके बाद कई फिल्मों में बतौर कमोडियन उन्होंने छाप छोड़ी। अनिल कपूर और अनुपम खेर के साथ उनकी दोस्ती काफी मशहूर थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code