hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, लेकिन कुछ ही मिनट बाद लगी रोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, लेकिन कुछ ही मिनट बाद लगी रोक
राष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, लेकिन कुछ ही मिनट बाद लगी रोक

Vinayak Barot
Last updated: December 12, 2022 2:25 pm
Vinayak Barot
Published: December 12, 2022
Share

मुंबई, 12 दिसंबर। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्टाचार के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलते-मिलते फिर रुक। दरअसल, सोमवार को मामले की सुनवाई हुई और अदालत ने उनको जमानत दे दी, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद कोर्ट ने बेल पर रोक भी लगा दी। कोर्ट ने जमानत को अब 10 दिनों के लिए रोक दिया है। बता दें कि अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की कथित वसूली का आरोप है। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई (CBI) इस मामले की जांच रही है। इसस पहले, सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले महीने देशमुख (74) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। अनिल देशमुख ने चिकित्सकीय और याचिका के गुण-दोष के आधार पर जमानत का अनुरोध किया था. जस्टिस एम. एस. कार्णिक की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पिछले सप्ताह अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने इस साल अप्रैल में उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। वे मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में बंद हैं। बंबई हाई कोर्ट ने पिछले सप्ताह कहा था कि देशमुख की सेहत को देखते हुए प्रथम दृष्टया उसकी राय है कि भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग मामले में दाखिल उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

बता दें कि देशमुख एक ही आरोप से उत्पन्न दो जांचों में उलझे हुए हैं – एक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा भ्रष्टाचार के अपराध के लिए और दूसरा प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए। हालांकि देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 4 अक्तूबर को जमानत दे दी थी। लेकिन सीबीआई वाले मामले में, विशेष अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था और उसी को देशमुख ने उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी थी।

You Might Also Like

आईसीसी चेयरमैन ने जताई आशंका – खतरे में है क्रिकेट के टेस्ट प्रारूप का भविष्य
झांसी : मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में सबूतों से की गई छेड़छाड़, नए स्लिप लगे सिलेंडर मिलने पर मचा हड़कंप
मेरठ में सेना के जवान की पिटाई टोल कर्मियों को पड़ी महंगी, एनएचएआई ने टोल एजेंसी पर ठोका 20 लाख का जुर्माना
पंजाब कांग्रेस में भूचाल : सीएम अमरिंदर ने कैबिनेट सहित दिया इस्तीफा, बोले – खुद को अपमानित महसूस कर रहा था
आंध्र प्रदेश : काकीनाड़ा में बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर, 7 महिलाओं की मौत
TAGGED:bailFormer Home Minister Anil DeshmukhMAHARASHTRA
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

अर्शदीप सिंह बने T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, बाबर आजम सहित 3 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ जीता ICC अवॉर्ड

Revoi Editor
Revoi Editor
January 25, 2025
Manu Bhaker: लोकसभा ने ओलंपिक में पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई
अभिषेक बनर्जी बोले – बलात्कार के मामलों में 50 दिनों के भीतर सजा दिलाने वाले कानून की जरूरत
कश्मीर में बरसी रहमत! उत्साह-उमंग के साथ मनाई गई ईद, जामा मस्जिद में नमाज की नहीं मिली अनुमति
2047 સુધી સત્તામાં રહેશે ભાજપ, પીએમ મોદી તોડશે કોંગ્રેસનો રેકોર્ડ: રામ માધવ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?