1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. यूरोप को रूस विरोधी प्रतिबंधों के परिणाम भुगतने होंगे : रूसी मंत्री
यूरोप को रूस विरोधी प्रतिबंधों के परिणाम भुगतने होंगे : रूसी मंत्री

यूरोप को रूस विरोधी प्रतिबंधों के परिणाम भुगतने होंगे : रूसी मंत्री

0
Social Share

मॉस्को, 11 मार्च। रूसी संघ के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर पंकिन ने कहा है कि यूक्रेन में सैन्य अभियान को लेकर रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के परिणाम यूरोप को भुगतने होंगे। समाचार पत्र इजवेस्टिया को दिए अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘आप हम पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव अभी से देख सकते हैं, जो पश्चिमी यूरोप पर भी पड़ने वाला है। ये हम पर निर्भरशील हैं।

हालांकि ये इसलिए नहीं प्रभावित होंगे कि हम ऊर्जा की आपूर्ति को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं बल्कि इसलिए क्योंकि हम अपने समझौतों और उनमें वर्णित अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करते हैं।’

  • यूक्रेन के यूरोपीय एकीकरण को हरी झंडी

लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीटानस नौसेदा ने कहा है कि यूरोपीय संघ में शामिल देशों के नेताओं ने वर्साय में जारी शिखर सम्मेलन के दौरान संघ में यूक्रेन के शामिल होने को हरी झंडी दिखाई है। नौसेदा ने ट्वीट किया, ‘वर्साय में एक ऐतिहासिक रात।

पांच घंटे तक गंभीर चर्चा के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूरोपियन यूनियन में यूक्रेन की एंट्री के लिए हांमी भर दी है। तैयारी शुरू हो चुकी है। अब इस काम को तेजी से खत्म करने की जिम्मेदारी यूक्रेन और हम पर है। वीर यूक्रेनी राष्ट्र को यह जानने के हकदार हैं कि यूरोपीय संघ में उनका स्वागत है।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code