एक दिनी सीरीज : रनों की बारिश में अंग्रेज बीस छूटे, टीम इंडिया ने गंवाई लगातार तीसरी सीरीज
लंदन, 19 जुलाई। क्रिकेट के मक्का यानी ऐतिहासिक लार्ड्स ग्राउंड पर रविवार को रनों की खूब बारिश हुई। लेकिन तीसरे व अंतिम एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंत तक हुई रोमांचक कश्मकश के बीच अंग्रेज बीस छूटे और टीम इंडिया ने 27 रनों की हार के साथ ही सीरीज 1-2 से गंवा दी।
England won by 27 runs to claim the series 2-1.
Scorecard ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/NhVsIozDGq
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
शतकवीर डकेट के अलावा बेथेल व रूट के प्रयासों से अंग्रेज 387 रनों तक जा पहुंचे
सिक्के की उछाल जीतने वाले इंग्लैंड ने शतकवीर ओपनर बेन डकेट (141 रन, 135 गेंद, एक छक्का, 18 चौके) की अगुआई में जैकब बेथेल (91 रन, 93 गेंद, दो छक्के, 11 चौके) व जो रूट (74 रन, 48 गेंद, नौ चौके) की भारी भरकम पारियों के सहारे तीन विकेट पर ही 387 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा वनडे स्कोर भी था।
Ben Duckett… That was extraordinary 👏 pic.twitter.com/nwsoSxpZFc
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
रोहित का शतकीय जवाब, गिल व कोहली भी जमे, लेकिन जीत दूर रह गई
388 रनों के दुरुह लक्ष्य के सामने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने अंग्रेज गेंदबाजों का बखूबी जवाब दिया और वनडे करिअर का 34वां शतक (138 रन, 110 गेंद, पांच छक्के, 17 चौके) ठोक दिया। कप्तान शुभमन गिल (77 रन, 84 गेंद, एक छक्का, 10 चौके) भी 20वां पचासा जड़ने के दौरान रंगत में दिखे जबकि विराट कोहली के बल्ले से 134वीं बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी (74 रन, 60 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) निकली। लेकिन इन सबके प्रयासों के बावजूद भारत से जीत दूर रह गई क्योंकि मेहमानों की पारी सात विकेट पर 360 रनों तक जाकर थम गई।
First Indian to score an ODI century at Lord's ✅
8️⃣th ODI century in England ✅Rohit Sharma with a special knock at the Home of Cricket 💙
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/S23LZfktRi
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 2018 के बाद जीती पहली एक दिनी सीरीज
भारत को इसके साथ ही यूके दौरे पर लगातार तीसरी सीरीज गंवानी पड़ी। सबसे पहले आयरलैंड ने दो बार के टी20 विश्व कप चैम्पियनों के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसके बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से जीती और अब एक दिनी सीरीज में गिल एंड कम्पनी को मुंह की खानी पड़ी। दिलचस्प यह है कि इंग्लैंड ने 2018 के बाद भारत के खिलाफ पहली बार एक दिनी सीरीज जीती है और 22 कोशिशों में कुल मिलाकर यह उनकी सिर्फ आठवीं जीत है।
अंग्रेजों ने लॉर्ड्स में खड़ा किया ‘लिस्ट ए‘ का सबसे बड़ा स्कोर
रिकॉर्ड के लिहाज के देखें तो इंग्लैंड का तीन विकेट पर 387 रन का स्कोर अब लॉर्ड्स में ‘लिस्ट ए’ का सबसे बड़ा स्कोर है। इसकी नींव बेन डकेट की जबर्दस्त शतकीय पारी ने रखी, जो इस मैदान पर किसी खिलाड़ी का वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था और इस प्रारूप में उनका चौथा शतक था।
Records tumbling at Lord's 📊 pic.twitter.com/Mgs7zXq74q
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
ओपनरद्वय डकेट व बेथेल के बीच 192 रनों की रिकॉर्ड भागीदारी
वहीं डकेट व ‘प्लेयर ऑफ द मैद’ बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए 181 गेंदों पर 192 रनों की साझेदारी हुई, जो भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी थी। 2023 एक दिनी विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो की 115 रनों की साझेदारी के बाद, इंग्लैंड के शीर्ष दो बल्लेबाजों के बीच यह पहली शतकीय साझेदारी भी थी।
💯 runs stitched together by the opening pair 📈
Exactly the kind of start #TeamIndia needed 🙌
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#ENGvIND | @ImRo45 | @ShubmanGill pic.twitter.com/dNaEfKGFmQ
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
रोहित की गिल व कोहली संग दो शतकीय भागीदारियां
रोहित व शुभमन ने पहले विकेट के लिए जहां 146 गेंदों पर 147 रनों की शतकीय साझेदारी की वहीं शुभमन के लौटने के बाद रोहित व कोहली के बीच 86 गेंदों पर 113 रनों की एक और शतकीय भागीदारी आ गई। 39वें ओवर में रोहित लौटे तो स्कोर 2 विकेट पर 260 रन था।
2️⃣1️⃣st 100-run partnership in ODIs 👏
Rohit Sharma 🤝 Virat Kohli 💙
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/kGuUzgeEQT
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
कोहली ने ईशान किशन (12 रन, आठ गेंद, दो चौके) संग स्कोर 304 रनों तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद भारतीय पारी अचानक दरक गई। सैम करन ने 44वें ओवर में लगातार गेंदों पर किशन व श्रेयस अय्यर (शून्य) को लौटाया तो 25 रनों के भीतर पांच बल्लेबाज निकल गए।
पारी के 48वें ओवर में 329 पर सातवां विकेट गिरने के बाद गुरुनूर बराड़ (नाबाद 18 रन, 14 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व अर्शदीप सिंह (नाबाद 15 रन, तीन चौके) ने असफल कोशिश की, जिससे पराजय का अंतर तनिक कम हो सका। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 75 रन देकर चार विकेट निकाले।
Joe Root reaches 𝑨𝑵𝑶𝑻𝑯𝑬𝑹 ODI half-century 🤯
🤝 @IGcom pic.twitter.com/a4G4KmkxKP
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
जो रूट ने डकेट संग जोड़े 101 रन, फिर बटलर संग की विस्फोटक साझेदारी
इसके पूर्व इंग्लिश पारी में डकेट व बेथेल के बीच रिकॉर्ड शतकीय भागीदारी के बाद ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जो रूट ने डकेट संग 80 गेंदों पर तेज 101 रन जोड़े। अंत में जोस बटलर (41 रन, 13 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) ने भी विस्फोटक हाथ दिखाए और रूट संग चौथे विकेट के लिए सिर्फ 20 गेंदों पर अटूट 63 रन ठोक डाले। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 69 रन पर दो विकेट निकाले तो प्रिंस यादव ने 79 रन खर्च कर डकेट को लौटाया।
