hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फीफा विश्व कप : इंग्लैंड और अमेरिका को ग्रुप बी से नॉकआउट का टिकट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > फीफा विश्व कप : इंग्लैंड और अमेरिका को ग्रुप बी से नॉकआउट का टिकट
खेलहिन्दी

फीफा विश्व कप : इंग्लैंड और अमेरिका को ग्रुप बी से नॉकआउट का टिकट

Vinayak Barot
Last updated: November 30, 2022 6:14 pm
Vinayak Barot
Published: November 30, 2022
Share
SHARE

दोहा, 30 नवम्बर। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड और अमेरिका ने यहां फीफा विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट में ग्रुप बी से क्रमशः पहले दो स्थानों पर रहते हुए नॉकआउट चरण का टिकट सुरक्षित कर लिया है।

वेल्स के खिलाफ इंग्लैंड की आसान जीत में मार्क रशफोर्ड के दो गोल

वर्ष 1966 में बतौर मेजबान सिर्फ एक बार विश्व कप जीत सके इंग्लैंड ने मंगलवार की रात मार्क रशफोर्ड के दो और फिल फोडेन के एक गोल की मदद से वेल्स को जहां 3-0 से हराया वहीं क्रिस्टियन पुलिसिच के 38वें मिनट में किए गए गोल से अमेरिका ने ईरान पर 1-0 से जीत हासिल की।

इंग्लैंड ने 2 जीत के साथ सबसे ज्यादा 7 अंक बटोरे

ग्रुप बी में तीनों राउंड के मुकाबलों के बाद इंग्लैंड ने दो जीत व एक बराबरी से सर्वाधित सात अंक बटोरे। उसने पहले मैच में ईरान को जहां 6-2 से धोया था वहीं अमेरिका से उसे गोलरहित बराबरी पर बाध्य होना पड़ा था। उधर पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे अमेरिका ने दूसरे मैच में वेल्स से भी 1-1 की बराबरी का मैच खेला था। फिलहाल अपने पिछले मैच में वेल्स पर 2-0 की जीत हासिल करने वाले ईरान को तीन अंक के बाद मायूस होना पड़ा। ईरान अब तक अपने सभी छह विश्व कप में नॉकआउट दौर तक पहुंचने में विफल रहा है।

Your final Group B standings 👀 @USMNT join @England in the knockout stages 🇺🇸 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 29, 2022

नॉकआउट में इंग्लैंड बनाम सेनेगल व अमेरिका बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले तय

इंग्लैड की अब क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए ग्रुप ए की दूसरे स्थान की टीम सेनेगल से टक्कर होगी वहीं अमेरिका का सामना ग्रुप ए में सर्वोच्च स्थान पर रहे नीदरलैंड्स से होगा।

🇳🇱🇸🇳🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🇺🇸

Four Round of 16 spots have been confirmed! 👊🎟#FIFAWorldCup | #Qatar2022

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 29, 2022

कोच साउथगेट की अपेक्षाओं पर खरे उतरे रशफोर्ड और फोडेन

फिलहाल अर-रेयान शहर के अहमद बिन अली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने मार्श रशफोर्ड और फिल फोडेन को शुरुआती लाइनअप मे रखने का फैसला किया। इन दोनों ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मिलकर तीन गोल दागे। रशफोर्ड ने 50वें और 68वें मिनट में जबकि फोडेन ने 51वें मिनट में गोल किया। वहीं वेल्स के कप्तान गेरेथ बेल को चोट के कारण हाफटाइम में मैच से बाहर होना पड़ा।

‘करो या मरो’ के मुकाबले में ईरान पर बीस छूटा अमेरिका

उधर राष्ट्रीय राजधानी के अल थुमामा स्टेडियम में उतरे अमेरिका के लिए मुकाबला ‘करो या मरो’ का था। उसने आक्रामक शुरुआत भी की और ईरानी गोल पर कई हमले भी किये। इसी क्रम में उसे सफलता 38वें मिनट में मिली, जब सर्गिनो डेस्ट ने पुलिसिच को बेहतरीन पास दिया और इस फुटबॉलर ने भी कोई चूक नहीं की।

Three more spots are up for grabs today in the last 16 ⏳

Which of these teams will be joining France in the knockout stage?#FIFAWorldCup #Qatar2022

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 30, 2022

हालांकि इस दौरान पुलिसिच का सिर गोलकीपर से टकराया और वह तीन मिनट तक गोल में लेटे रहे। अमेरिकी टीम के स्टाफ ने उनका उपचार किया, जिससे उन्होंने कुछ देर तक मैच में रहने की कोशिश की। लेकिन दूसरे हाफ के शुरू में उनकी जगह अन्य खिलाड़ी को उतारा गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद उन्होंने साथी खिलाड़ियों से ‘फेस टाइम’ के जरिये जीत का जश्न मनाया। अमेरिकी टीम रूस में 2018 विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

You Might Also Like

फिच ने 2023-24 के लिए भारत के वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत किया
इंदौर में कांग्रेस की ‘नोटा’ की अपील बेअसर, पहले से ज्यादा अंतर से जीतूंगा : भाजपा उम्मीदवार
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील पर एनआईए ने नकद ईनाम का किया एलान
शिवराज चौहान बोले – एमपी में भाजपा के पक्ष में शानदार परिणाम पीएम मोदी के कारण
सीएम योगी ने की घोषणा- यूपी पुलिस में इस वर्ष होगी एक लाख नई भर्ती
TAGGED:fifa world cupFootballGroup BUS and England get knockout tickets
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

August 10, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?