hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR, विपक्षी वोटरों को रोकने वाले बयान पर एक्शन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR, विपक्षी वोटरों को रोकने वाले बयान पर एक्शन
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR, विपक्षी वोटरों को रोकने वाले बयान पर एक्शन

Revoi Editor
Last updated: November 4, 2025 4:30 pm
Revoi Editor
Published: November 4, 2025
Share
SHARE

पटना, 4 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मोकामा में चुनाव आचार संहिता के एक मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। राष्ट्रीय जनता दल ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्होंने मतदान वाले दिन कुछ विपक्षी नेताओं को घर से न निकलले देने का बयान दिया है। बताया जा रहा है कि ललन सिंह की शिकायत के आधार पर ही चुनाव आयोग ने ललन सिंह के खिलाफ यह एक्शन लिया है।

ललन सिंह पर एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर पटना जिला प्रशासन ने एक्स पर लिखा, ‘जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांच के बाद इस मामले में ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’

अनंत सिंह के लिए मोकामा में प्रचार के दौरान ललन सिंह ने दिया बयान

दरअसल, मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह के समर्थन में मोकामा प्रचार करने गए ललन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान कथित तौर से कहा था, ‘एक-दो नेता हैं। चुनाव के दिन इनको घर से निकलने मत दो। इनको घर में ही बंद कर दीजिए। यदि वो बहुत हाथ-पैर जोड़ते हैं तो कहिए कि चलिए हमारे साथ अपना वोट दीजिए और घर आकर सोइए।’ राजद ने एक वीडियो जारी कर भी ललन सिंह को घेरा था।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है।कहाँ है मरा हुआ आयोग? pic.twitter.com/BQRMQpAW3H

— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 4, 2025

राजद ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है। कहां है मरा हुआ आयोग?’

जदयू बोली – वीडियो से की गई छेड़छाड़

हालांकि, जदयू ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ललन सिंह उस निर्वाचन क्षेत्र के माननीय सांसद हैं। उन्होंने जो बातें कही है, उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होने कहा है कि एक नेता (नाम नहीं लिया है) अगर वोट देने जाए तो उसके रोक दीजिएगा।

हर व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े – ललन सिंह

मोकामा में ललन सिंह ने सोमवार को यह भी कहा था, “अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब हर व्यक्ति को ‘अनंत सिंह’ बनकर चुनाव लड़ना चाहिए। जब अनंत बाबू बाहर थे, तब मेरी जिम्मेदारी कम थी, लेकिन अब जब वह जेल में हैं, तो मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। आज से मैंने मोकामा की कमान अपने हाथ में ले ली है। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के पीछे साजिश है। पुलिस जांच कर रही है, सच्चाई बहुत जल्द सामने आएगी और यह भी पता चलेगा कि साजिशकर्ता कौन हैं।’’

You Might Also Like

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में मचाया आतंक, लाखों बैरल तेल से भरे टैंकरों को बनाया निशाना
WHO का दावा : यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान में करीब 64 अस्पतालों पर हुआ हमला
आंध्र प्रदेश : भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
संदीप दीक्षित का बड़ा बयान, कहा- हम कर्नाटक के मंत्री को केजरीवाल के शासन का सच दिखा सकते थे
बेलारूस की अजारेंका को हराने के बाद यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने नहीं मिलाए हाथ, जानें क्यो
TAGGED:Bihar electionsEC files FIRELECTION COMMISSIONFIR against Lallan Singh
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

टोक्यो ओलंपिक : बजरंग पूनिया ने भारत को दिलाया छठा पदक, कजाख मल्ल को पछाड़ कांस्य जीता

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 7, 2021
हरियाणा: अमित शाह और मोहन यादव को मिली विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी, अटकलें तेज
कपिल सिब्बल ने भाजपा पर लगाए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप, बोले – बंगाल व गुजरात की घटनाएं इसका ‘ट्रेलर’
दिल्ली एसिड अटैक केस में ट्विस्ट – छात्रा का पिता ही गिरफ्तार, जितेंद्र को फंसाने के लिए बेटी को बनाया मोहरा
मनीष सिसोदिया की उनकी पत्नी सीमा से मुलाकात नहीं हो सकी, वापस तिहाड़ जेल पहुंचे ‘आप’ नेता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?