hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने राहुल गांधी के करीबी सहयोगी अलंकार सवाई से की पूछताछ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने राहुल गांधी के करीबी सहयोगी अलंकार सवाई से की पूछताछ
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने राहुल गांधी के करीबी सहयोगी अलंकार सवाई से की पूछताछ

Vinayak Barot
Last updated: February 4, 2023 2:43 pm
Vinayak Barot
Published: February 4, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी सहयोगी अलंकार सवाई से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। इस मामले में ईडी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले की गुजरात से हुई थी गिरफ्तारी

ईडी अधिकारियों ने बताया कि सवाई से इस सप्ताह की शुरुआत में तीन दिन तक पूछताछ की गई। उन्हें अहमदाबाद में गोखले के साथ बैठाकर भी पूछताछ की गई। पूर्व बैंकर सवाई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि वह राहुल गांधी की रिसर्च टीम की अगुवाई करते हैं।

सवाई को 25 जनवरी को भेजा था समन

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत 25 जनवरी को 35 वर्षीय गोखले को गिरफ्तार करने के बाद सवाई को समन भेजा था। गोखले को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह इंटरनेट के माध्यम से लोगों से धन जुटाने (क्राउड फंडिंग) में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गुजरात पुलिस की हिरासत में थे।

गोखले ने पूछताछ में सवाई का नाम लिया था

ईडी ने उस दिन गोखले को रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध करते हुए अहमदाबाद की एक अदालत को बताया था कि जब गोखले से एक साल से अधिक समय में उनके बैंक खाते में जमा कराए गए करीब 23.54 लाख रुपये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि ‘यह पैसा सोशल मीडिया संबंधी काम और अन्य काम के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अलंकार सवाई ने दिया था।’

ईडी ने अदालत में बताया कि यह पूछने पर कि सवाई ने उन्हें नकदी क्यों दी, गोखले ने बताया था कि केवल सवाई इस बात का जवाब दे सकते हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि गोखले के खाते में यह नकदी तब जमा कराई गई, जब वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि सवाई से इन घटनाओं को लेकर पूछताछ की गई और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उनका बयान रिकॉर्ड किया गया।

सवाई ने कोई भी नकद भुगतान करने से कथित तौर पर इनकार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूछताछ करने और दोनों का आमना-सामना कराने से भी धन के लेन-देन का पता नहीं चला क्योंकि सवाई ने कोई भी नकद भुगतान करने से कथित तौर पर इनकार किया है। गोखले के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला गुजरात पुलिस की एफआईआर से निकला है। ईडी इस मामले में और लोगों से पूछताछ कर सकती है।

You Might Also Like

विहिप और बजरंग दल का नया अभियान – अब ‘धर्म प्रवास’ कर बताएंगे परिवार-संस्कृति बचाने का तरीका
संजय निषाद के वायरल वीडियो से बढ़ा UP का सियासी पारा, अखिलेश यादव बोले- ‘पश्चाताप या प्रायश्चित
तहव्वुर राणा मामला : सरकार ने की विशेष सरकारी अभियोजक की नियुक्ति
ICC एक दिनी रैंकिंग : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे उम्रदराज विश्व नंबर एक बल्लेबाज बने
भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
TAGGED:Alankar SawaiED interrogatesmoney laundering caseRahul Gandhi's close aide
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अपराधबॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे हत्याकांड : ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाने से लेकर प्रताड़ना तक के आरोप

Vinayak Barot
Vinayak Barot
April 7, 2023
अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले भाजपा शासन में पुलिस थाने बन गए अपराध के अड्डे
बिहार : कांग्रेस के 19 में से 12 विधायकों ने पेश कर दी नई सरकार में मंत्री पद की दावेदारी!
કોરોના વેક્સિનની કંપનીઓએ  કેન્દ્ર પાસે કટોકટીની સ્થિતિમાં વેક્સિનના ઉપયોગની મંજુરી માંગી
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर : बादल फटने से तीन लोगों की मौत, 50 लापता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?