ईडी ने छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी रानू साहू को किया गिरफ्तार

रायपुर 22 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने छत्तीसगढ़ की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी रानू साहू को कथित रूप से कोयला वसूली मामले में आज गिरफ्तार कर लिया है। ईड़ी की टीम ने कल उनके राजधानी स्थित शासकीय आवास पर छापे की कार्रवाई की थी, उनसे लगातार पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार कर लिया और ईडी की विशेष अदालत में पेश किया है।ईडी द्वारा उन्हे रिमांड पर मांगे जाने की संभावना है।

ईडी ने कुछ माह पूर्व रायगढ़ के कलेक्टर रहते उनके शासकीय आवास पर छापा मारा था,और लम्बी पूछताछ की थी,तभी से उनकी गिरफ्तारी के कयास लगाए रहे थे।वह ईडी द्वारा गिरफ्तार की जाने वाली राज्य की दूसरी आईएएस अधिकारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular