Homeहिन्दीराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1

नई दिल्ली, 1 जनवरी। जम्मू-कश्मीर में शनिवार की शाम 6.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है और इसका केंद्र तजाकिस्तान सीमा  के पास अफगानिस्तान में 84 किलोमीटर दक्षिण पूर्व फायजाबाद रहा। फिलहाल जान-माल की हानि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

छह दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके जैसे ही महसूस हुए, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों के मुताबिक जमीन काफी तेज हिली थी जिस वजह से सभी डर गए। इस भकूंप की गहराई 204 किलोमीटर रही और चूंकि एपीसेंटर अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर रहा, ऐसे में कश्मीर तक झटके तेज महसूस किए गए।

इससे पहले 27 दिसंबर को भी कश्मीर में भूकंप आया था। तब उसकी तीव्रता 5.3 रही थी। उस भूकंप का केंद्र गिलगित-बाल्तिस्तान के अस्टोर इलाके में था। वो भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में रहा था। उस वक्त भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

हिमांचल प्रदेश में भी 10 दिनों के भीतर लग चुके हैं भूकंप के दो झटके

इसके अलावा बीते वर्ष 25 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के मंडी में शाम 6.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 2.8 थी। मंडी जिले में ही 22 दिसंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जो 3.4 तीव्रता का था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments