hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: माता वैष्णो देवी धाम हादसा : मृतकों में यूपी के 7 श्रद्धालु, जांच समिति एक हफ्ते में देगी रिपोर्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > माता वैष्णो देवी धाम हादसा : मृतकों में यूपी के 7 श्रद्धालु, जांच समिति एक हफ्ते में देगी रिपोर्ट
राष्ट्रीयहिन्दी

माता वैष्णो देवी धाम हादसा : मृतकों में यूपी के 7 श्रद्धालु, जांच समिति एक हफ्ते में देगी रिपोर्ट

Vinayak Barot
Last updated: January 1, 2022 9:45 pm
Vinayak Barot
Published: January 1, 2022
Share
SHARE

जम्मू, 1 जनवरी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी धाम में शनिवार को तड़के मची भगदड़ में जान गंवाने वाले 12 श्रद्धालुओं में सर्वाधिक सात दर्शनार्थी उत्तर प्रदेश के थे। उनके अलावा दिल्ली के तीन और हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के एक-एक श्रद्धालु की जान गई।

प्राधिकारियों द्वारा जारी की गई मृतकों की सूची

प्राधिकारियों द्वारा जारी मृतकों की सूची के अनुसार  उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की पहचान श्वेता सिंह (35 वर्ष, गाजियाबाद), धरमवीर सिंह (35, सहारनपुर), विनीत कुमार (38, सहारनपुर), डॉ. अरुण प्रताप सिंह (30, गोरखपुर), मोनू शर्मा (32), मोहिंदर गौड़ (26) और नरेंद्र कश्यप (40) के रूप में हुई है।

दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं की पहचान आकाश कुमार (29), सोनू पांडे (24) और विनय कुमार (24) के रूप में हुई है। मृतकों में ममता (38, हरियाणा) और धीरज कुमार (26,  जम्मू-कश्मीर) भी शामिल थे।

अस्पताल में भर्ती 16 श्रद्धालुओं में 6 को उपचार के बाद मिली छुट्टी

अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल 16 लोगों को ककरियाल में श्रीमाता वैष्णो देवी नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से छह को आवश्यक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से जिन लोगों को छुट्टी दे दी गयी है, उनमें मुंबई और दिल्ली के दो लोग तथा जम्मू और हरियाणा का एक-एक श्रद्धालु शामिल हैं।

इन 10 दर्शनार्थियों का चल रहा इलाज

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रत्नेश पांडे (25) और आशीष कुमार जायसवाल (25), राजस्थान के प्रशांत हाडा (30), नितिन गर्ग (30), जम्मू की आद्या महाजन (16) व साहिल कुमार (22), दिल्ली की शिवानी (25), सरिता (42), मध्य प्रदेश के भवर लाल पाटीदार (47) और पंजाब के सुमित (29) का अब भी इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि नए वर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे। तड़के करीब 2.45 बजे धाम में अचानक भगदड़ मच गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि लोगों के दो समूह आपस में भिड़ गए, जिससे ये हालात पैदा हुए। हालांकि, चश्मदीदों का यह भी कहना था कि सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया तो उसके बाद हालात ज्यादा बिगड़ गए।

एहतियात के बाद यात्रा फिर से शुरू

इस बीच श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी है। धाम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। जगह जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित

इसी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। इस निमित्त प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह समिति एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

You Might Also Like

कारोबार : सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट,जानें आज महानगरों में क्या है भाव
केजरीवाल का मिशन गुजरात : सभी 182 सीटों पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी, राज्य के लिए नए मॉडल का वादा
धार्मिक नगरी गया में कई देशों से आए विदेशी मेहमानों ने किया पिंडदान और तर्पण
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, सुरक्षा परिषद में समर्थन की अपील की
बॉलीवुड : कार्तिक आर्यन ने पूरी की ‘शहजादा’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग
TAGGED:death of 7 devotees of UPinquiry committee constitutedjammu and kashmirMata Vaishno Devi DhamVaishno Devi stampede
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?