hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अहमदाबाद : राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले ड्रोन शो, पीएम मोदी ने ट्वीट की दिलचस्प तस्वीरें
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > अहमदाबाद : राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले ड्रोन शो, पीएम मोदी ने ट्वीट की दिलचस्प तस्वीरें
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

अहमदाबाद : राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह से पहले ड्रोन शो, पीएम मोदी ने ट्वीट की दिलचस्प तस्वीरें

Vinayak Barot
Last updated: September 29, 2022 12:36 pm
Vinayak Barot
Published: September 29, 2022
Share
SHARE

अहमदाबाद, 29 सितम्बर। गुजरात की मेजबानी में यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज प्रस्तावित 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह से पहले बुधवार को अहमदाबाद के लोगों ने दिलचस्प ड्रोन शो का लुत्फ उठाया। इसकी कुछ तस्वीरें पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट की है, जो गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आज ही पहुंचे हैं। वहीं, कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Spectacular drone show in Ahmedabad as the city prepares for the National Games opening ceremony! pic.twitter.com/OumqeCZhve

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2022

हालांकि 2015 के बाद पहली बार आयोजित राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत टेबल टेनिस की प्रतियोगिता के साथ हो चुकी है, जो इस माह 20 से 24 सितम्बर के बीच आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय खेलों में कई और खेल इवेंट भी शामिल हैं। इन खेलों का आयोजन 10 अक्टूबर तक होना है।

गुजरात के 6 शहरों में 36 स्पर्धाएं, 28 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की भागीदारी

वस्तुतः गुजरात के छह शहरों – गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में राष्ट्रीय खेलों के दौरान 36 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस बार रोलर स्केटिंग, सॉफ्टबॉल और सॉफ्ट टेनिस को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है जबकि बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल और नौकायन को आयोजन से बाहर कर दिया गया है। योगासन और मलखंब को भी इस बार राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किया जाएगा।

"असरदार, सरदार"

Witness the iconic statue of unity (@souindia) during the #DroneShow.#NationalGames2022 pic.twitter.com/xaoIyhFRwH

— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 28, 2022

7 वर्षों के बाद हो रहा राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

राष्ट्रीय खेलों का पिछला संस्करण 2015 में केरल में हुआ था। तब 33 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। गोवा को 2016 में अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करनी थी, लेकिन लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण यह आयोजन स्थगित होता रहा। 2019 में, भारतीय ओलंपिक संघ ने खेलों के आयोजन में विफल रहने के लिए गोवा पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की भी धमकी दी थी। फिर वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण खेलों को एक बार फिर अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

You Might Also Like

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने की CM Yogi की तारीफ, कहा- हर्षवर्धन और विक्रमादित्य जैसे प्रचंड पुरुषार्थी प्रशासक हैं योगी
किडनी बेच कर्ज चुका रहे किसान, उद्योगपतियों के ऋण माफ, वरुण गांधी ने फिर साधा सरकार पर निशाना
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले बोले – शिवसेना को विभाजित करने की कोशिश कर रही भाजपा
Mahatma Gandhi की पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी ने किया याद, राजघाट पर पर पहुँच कर दी श्रद्धांजलि
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के प्रमुख आरोपित गिरफ्तार
TAGGED:ahmedabadDrone showgujaratNational Gamesopening ceremony
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?