hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: परिसीमन के विषय पर नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा पहुंचे द्रमुक सदस्य, कार्यवाही बाधित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > परिसीमन के विषय पर नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा पहुंचे द्रमुक सदस्य, कार्यवाही बाधित
राष्ट्रीयहिन्दी

परिसीमन के विषय पर नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा पहुंचे द्रमुक सदस्य, कार्यवाही बाधित

Revoi Editor
Last updated: March 20, 2025 2:49 pm
Revoi Editor
Published: March 20, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 मार्च। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्य बृहस्पतिवार को नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा पहुंचे, जिस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने संसदीय गरिमा का हवाला देते हुए विरोध जताया और फिर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। द्रमुक के सदस्य परिसीमन के विषय पर नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे थे।

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी की मांग है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे उन प्रदेशों को लोकसभा सीटों के संदर्भ में नुकसान होगा जिन्होंने प्रभावी ढंग से जनसंख्या नियंत्रण किया है। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर बिरला ने द्रमुक सदस्यों को लोकसभा की मर्यादा की याद दिलाई। साथ ही, सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों ने भी आपत्ति जताई।

बिरला ने द्रमुक सदस्यों से कहा, ‘‘सदन मर्यादा और गरिमा से चलता है। मैं कुछ दिनों से देख रहा हूं कि सदस्य गण सदन की गरिमा को भंग कर रहे हैं और सदन की नियम- प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नियम संख्या 349 आपको पढ़ना चाहिए। इसमें सदन की प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए और कैसा आचरण होना चाहिए, उस बारे में लिखा हुआ है।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को आगाह करते हुए कहा, ‘‘अगर आप टी-शर्ट पहन कर यहां (सदन में) आएंगे, नारे लगाते आएंगे, नारे लिखकर आएंगे तो सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। अगर आप टी-शर्ट नहीं पहन कर आएंगे, तभी सदन की कार्यवाही चलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे कोई भी बड़ा नेता हो, सदन की मर्यादा और परंपराओं का उल्लंघन करेगा तो लोकसभा अध्यक्ष होने के नाते उसे बरकरार रखने की जिम्मेदारी मेरी है।’’

उन्होंने अपनी सीट पर खड़े होकर शोरगुल कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि यदि वे सदन की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहते तो बाहर चले जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे पुन: आरंभ होने पर द्रमुक सदस्य एक बार फिर से नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। उन्होंने पटका भी डाल रखा था।

इसपर, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने फिर से आपत्ति जताई। पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा, ‘‘माननीय सदस्य, आप इस तरह से सदन में नहीं आ सकते। आप कृपया नियम को पढ़िए।’’ इसके बाद, उन्होंने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

You Might Also Like

Asian games: शूटिंग में सरबजोत और दिव्या ने आज जीता सिल्वर, निशानेबाजी में यह भारत का 19वां पदक
टाटा आईपीएल : पंजाब किंग्स से हार के बाद सीएसके के कप्तान जडेजा बोले – खराब गेंदबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा
दिल्ली : प्रगति मैदान में दिनदहाड़े लूट, केजरीवाल ने मांगा उपराज्यपाल का इस्तीफा
अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 25 जुलाई तक बढ़ाई हिरासत
योगी सरकार के निशाने पर अब ड्रग्स के सौदागर, जब्त होगी संपत्ति, लगाए जाएंगे पोस्टर
TAGGED:Delimitation issuesDMK membersLok Sabhaproceedings disruptedt-shirt
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?