शेनझेन, 5 सितम्बर। BWF विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की ख्यातिनाम भारतीय जोड़ी यहां चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरे वर्ष व कुल तीसरी बार पुरुष युगल फाइनल में जा पहुंची है।
Final bound! 🏸🇮🇳
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty push past Malaysia’s Azriyn/Kiong Tan in a thrilling three-set clash (21-16, 18-21, 21-11) to secure their spot in the China Masters 2026 finals!
One step away from ultimate glory.🤩🔥🔥 pic.twitter.com/hrGSpU9cMm
— BAI Media (@BAI_Media) September 5, 2026
मलेशियाई टीम को 66 मिनट के संघर्ष में दी शिकस्त
एशियाई खेलों से ठीक पहले अपनी पुरानी रंगत में लौटते हुए चतुर्थ वरीय सात्विक-चिराग ने शेनझेन एरेना के कोर्ट नंबर एक पर खेले गए शनिवार के नौवें मैच में विश्व नंबर 29 मलेशियाई नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन व तान वी कियोंग खिलाफ 66 मिनट तक खिंचे संघर्ष में 21-16, 18-21, 21-11 से जीत हासिल की।
इस प्रतियोगिता में लगातार चौथा सेमीफाइनल खेल रहे चिराग व सात्विक को पहले गेम में ब्रेक के समय 11-9 की बढ़त के बाद ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। हालांकि 18-15 क स्कोर पर 54 शॉट की जबर्दस्त रैली देखने को मिली, जो अंत में भारतीयों के पक्ष में रही। मलेशियाई टीम ने दूसरे गेम में कड़ा संघर्ष किया और 18-18 की बराबरी के बाद मुकाबला तीसरे गेम में पहुंचा दिया।
Azriyn/Tan 🇲🇾 and Rankireddy/Shetty 🇮🇳 contend for a spot in the finals.#BWFWorldTour #ChinaMasters2026 pic.twitter.com/vZhJ3c7Wf5
— BWF (@bwfmedia) September 5, 2026
फिलहाल निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग ने कोर्ट पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया और और जल्द ही उन्होंने 11 मैच प्वॉइंट अर्जित कर लिए। मलेशियाई जोड़ी ने दो मैच प्वॉइंट तो बचाए, लेकिन चिराग ने तीसरे मौके पर फ्लिक सर्व से मैच का समापन कर दिया।
वर्ल्ड टूर के चालू सत्र में दूसरे खिताब पर नजर
इसके साथ ही एशियाई खेलों के चैम्पियन चिराग-सात्विक की निगाहें अब सत्र के दूसरे खिताब पर जा टिकी हैं। हालांकि देखा जाए तो विश्व रैंकिंग की अपेक्षा मौजूदा सत्र में उनका प्रदर्शन अब तक बहुत बढ़िया नहीं रहा है। लेकिन मई माह में वे पहले थाईलैंड ओपन सुपर 500 में उपजेता रहे थे और फिर सिंगापुर ओपन सुपर 750 के जरिए उन्होंने सत्र के इकलौते खिताब पर नाम लिखाया था। यद्यपि उसके बाद इंडोनेशिया व जापान में पहले ही दौर में उन्हें मायूस होना पड़ा। फिलहाल एशियाई खेलों के ठीक पहले उनका यह जानदार प्रदर्शन वाकई उत्साहवर्धक है।
फाइनल में चीनी जोड़ी से होगी मुलाकात
पिछले वर्ष फाइनल में टॉप सीड किम वोन हो व सेयो सेयंग जे की कोरियाई जोड़ी से पराजित होने वाले चिराग व सात्विक की अब चीनी हे जि टिंग व रेन झियांग यु से खिताबी मुलाकात होगी। उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में 65 मिनट तक खिंचे तीन गेमों के संघर्ष में मलेशियाई याप रोइ किंग व टी काइ वुन अथवा 23-21, 17-21, 21-17 से परास्त किया।


