जालंधर, 29 अक्टूबर। रिकॉर्ड पांच बार के चैम्पियन भारत ने यहां नौवें एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट की राउंड राउंड रॉबिन लीग में गुरुवार को अपना अभियान जारी रखा और चीन को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।
कप्तान हरमनप्रीत व सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
ओलम्पियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए दिन के तीसरे व अंतिम मैच में मध्यांतर तक 2-1 की बढ़त हासिल कर चुके मेजबानों के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह व स्ट्राइकर सुखजीत सिंह ने घरेलू दर्शकों के रोमांचित करते हुए दो-दो गोल ठोके।
TWO GAMES. TWO WINS. INDIA KEEP ROLLING! 🇮🇳🔥
The defending champions make it two wins in a row at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026, following their commanding 13-0 win over Bangladesh with a 5-2 victory over China! 🇮🇳🔥🏑
Next Up: Japan on October 30, Friday
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 29, 2026
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सुखजीत (12वां व 34वां मिनट) ने दो शानदार मैदानी गोल दागे जबकि हरमनप्रीत (27वां व 31वां मिनट) ने लिए दो पेनाल्टी कॉर्नर भुनाए। जुगराज सिंह (47वां मिनट) ने भी लिए पेनाल्टी कॉर्नर पर एक गोल किया। चीन के दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए पेंग यांग (26वां मिनट) और चोंगकॉन्ग चेन (36वां मिनट) की स्टिक से आए।
मलेशिया व जापान ने भी दर्ज की लगातार दूसरी जीत
उल्लेखनीय है कि पहले दिन 27 अक्टूबर को एशियाड चैम्पियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से हराया था जबकि चीन एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मलेशिया के हाथों 4-5 से हार गया था। आज दिन के दो अन्य राउंड रॉबिन लीग मैचों में मलेशिया ने कोरिया को जहां 3-1 से हराया वहीं जापान को सबसे कमजोर बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 की जीत से पहले मशक्कत करनी पड़ी।
बेहतर गोल औसत के सहारे भारत शीर्ष पर काबिज
छह देशीय टूर्नामेंट में दो राउंड के बाद भारत, मलेशिया व जापान के बराबर छह-छह अंक हैं। लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर गत चैम्पियन शीर्ष पर काबिज हैं। मलेशिया व जापान क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं जबकि कोरिया, चीन और बांग्लादेश का अब तक खाता नहीं खुल सका है।

भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण बना लिया
मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने शुरू से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और उसके खिलाड़ी कई बार सर्कल में पहुंचे, लेकिन 11वें मिनट तक कोई वास्तविक अवसर बनाने में असफल रहे। 12वें मिनट में जुगराज ने चीनी सर्कल के अंदर अकेले खड़े सुखजीत को गेंद दी, जिसे इस स्ट्राइकर ने खूबसूरती से चीन के गोलकीपर हुआन्यु वू के ऊपर से गोल में डाल दिया।
चीन की युवा और अनुभवहीन टीम को 18वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में पहला मौका मिला, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद 20वें मिनट में भारत ने लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए। इसके बाद भी भारतीय अग्रधावकों के हमलों को चीनी रक्षापंक्ति ने बेकार किया।
ANOTHER WIN, ANOTHER STEP FORWARD! 🇮🇳🔥
Relive the action as the defending champions secured a 5-2 victory over China to make it two wins in a row at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑💪
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame https://t.co/C0qkoxvCrH
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 29, 2026
मध्यांतर तक मेजबानों की बढ़त 2-1 थी
इस बीच चीन ने पेनाल्टी कॉर्नर से 26वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली, जब पेंग यांग ने भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक के दाईं ओर ड्रैग-फ्लिक से गोल दागा। लेकिन जवाबी हमले में एक मिनट बाद ही हरमनप्रीत ने तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर फ्लिक शॉट से भारत को फिर आगे कर दिया। चीनी टीम ने हाफटाइम से महज 30 सेकेंड पहले लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर बेकार किए।
भारत ने दूसरे हाफ शानदार शुरुआत की। हरमनप्रीत ने चौथे पेनाल्टी कॉर्नर पर एक और शानदार फ्लिक शॉट से गोल किया। तीन मिनट बाद सुखजीत ने आदित्य अर्जुन लालगे के पास को गोल में बदला। हालांकि दो मिनट बाद ही चोंगकॉन्ग चेन के पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल से भारत की बढत फिर कम कर दी (2-4)। भारत को जल्द ही पांचवां पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन जुगराज सिंह के फ्लिक शॉट को चीनी गोलकीपर वू ने आसानी से रोक दिया।
A BRACE TO REMEMBER! 🔥🇮🇳
Sukhjeet Singh steps up with a brilliant brace to help India secure a 5-2 victory over China and earns the Player of the Match award at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑👏
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame https://t.co/Myk4HfQkOt
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 29, 2026
फिलहाल भारत ने चीनी रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा और चौथे व अंतिम क्वार्टर के दो मिनट बाद लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। इस बार जुगराज ने कोई गलती नहीं की और दमदार ग्राउंडेड फ्लिक से गोल दाग कर भारत की बढ़त 5-2 कर दी। फाइनल हूटर बजने से दो मिनट पहले एक और शॉर्ट कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत जीत का अंतर और नहीं बढ़ा सके।
भारत की शुक्रवार को जापान से मुलाकात होगी
भारत शुक्रवार को दिन के तीसरे व अंतिम मैच में शाम सात बजे जापान के खिलाफ खेलेगा। वहीं अपराह्न 4.45 बजे चीन का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा जबकि अपराह्न 2.30 बजे मलेशिया व बांग्लादेश की मुलाकात होगी।


