hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईरान में क्रूरता की हदें पार, प्रदर्शनकारी महिला के चेहरे पर मारी गोली, मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ईरान में क्रूरता की हदें पार, प्रदर्शनकारी महिला के चेहरे पर मारी गोली, मौत
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ईरान में क्रूरता की हदें पार, प्रदर्शनकारी महिला के चेहरे पर मारी गोली, मौत

Vinayak Barot
Last updated: September 27, 2022 11:19 am
Vinayak Barot
Published: September 27, 2022
Share
SHARE

ईरान में हिजाब की जबरदस्ती को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर चुकी हैं। वहीं ईरानी सुरक्षाबलों की क्रूरता का एक और नमूना सामने आया है। यहां 20 साल की युवती हदीस नजफी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हदीस का एक वीडियो समाने आया था जिसमें वह प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रही थीं। वह अपने खुले हुए बालों को बांध रही थीं । बता दें कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक कम से कम 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

हदीस नजफी के अंतिम संस्कार का वीडियो भी सामने आया है। उनकी तस्वीर के सामने लोग रो रहे थे। रिपोर्ट्स के मुतीबिक सुरक्षाबलों ने बड़ी क्रूरता से उनकी हतिया की। हदीस के पेट, गर्दन, सीने और हाथ और चेहरे पर गोली लगी थी। ईरान की एक पत्रकार ने ट्वीट किया, महसा अमीनी की हत्या के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार हो रही था ये 20 साल की लड़की।

इस्लामिक रिपब्लिक के सुरक्षा बलों ने इसके सीने, चेहरे और गर्दन पर गोली मारी। ईरान में विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हदीस के जो वीडियो सामने आए हैं उससे पता लगता है कि वह डांस की भी शौकीन थीं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि 21 सितंबर को उन्हें गोली मार दी गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

बीते दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें महिलाएं अपने हिजाब को उतारकर आग में झोंक रही थीं। ईरान में यह विरोध 22 साल की महसा अमीनी की मौत के बाद उभरा है। हिजाब की ही वजह से उनको सुरक्षाबलो ने हिरासत में ले लिया था और कस्टडी में ही महसा ने दम तोड़ दिया। अब यह प्रदर्शन केवल ईरान का ही नहीं बल्कि ग्लोबल हो चुका है। लंदन में भी लोगों ने महसा अमीनी की मौत को लेकर ईरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 16 सितंबर को अमीनी की मौत हुई थी।

मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया था कि महसा अमीनी को हिरासत के दौरान मारा पीटा गया। उनके सिर पर चोट के निशान थे। इसी वजह से वह कोमा में चली गई थीं। हालांकि ईरान प्रशासन का कहना है कि महसा को अचनाक हार्ट अटैक आ गया था। बता दें कि 1779 में इस्लामिक रिवोल्यूशन के बाद महिलाओं कि हिजबा पहनना अनिवार्य कर दिया गया था।

वहीं ईरान की महिलाएं कई बार हिजाब को ढीला करके पहनती थीं जिस वजह से वह कई बार कान के पास या गर्दन पर आ जाता था। 1981 में कानून बनाया गया तब भी बड़े प्रदर्शन हुए थे। यूके की सरकार ने भी ईरान की महसा अमीनी की मौत को लेकर निंदा की है। हालांकि इस बात की आलोचना हो रही है कि हाल ही में न्यूयॉर्क में यूएन की बैठक के दौरान ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की आलोचना क्यों नहीं की गई।

You Might Also Like

शिवसेना का भाजपा पर हमला – मौजूदा निरंकुश शासन से तो वंशवादी शासन ही बेहतर था
FIH हॉकी प्रो लीग : भारतीय पुरुष टीम की दुर्गति जारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त के बावजूद 2-3 से परास्त
एशिया कप क्रिकेट : लगातार दूसरी हार से टीम इंडिया की उम्मीदें लगभग खत्म, श्रीलंका छह विकेट से विजयी
पीएम मोदी ने तमिलनाडु में एक साथ 11 नए मेडिकल कॉलेजों का किया लोकार्पण
भारत बंद के समर्थन में उतरी आप, पंजाब में किसानों-व्यापारियों से की शामिल होने की अपील
TAGGED:brutalitybulletsdeathfacesiranprotesting women
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

દેશના પ્રથમ બે ઓર્ગેનિક સ્પાઇસ સીડ પાર્ક ગુજરાતમાં સ્થપાશે

sanket
sanket
October 6, 2020
मोदी कैबिनेट का फैसला : कोरोना से निबटने को 23,000 करोड़ काइमरजेंसी हेल्थ पैकेज, किसानों को भी फायदा
प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल – मोदी जी देश को बताइए…बृजभूषण पर क्यों नहीं हो रही काररवाई
अमेरिकी सेना द्वारा जहाज को रोके जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी, तनाव बढ़ा
प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को दी जन्मदिन की बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?