hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उबेर कप : चीन के हाथों भारतीय महिला टीम 0-5 से परास्त, युवा सनसनी अनमोल खरब चोटिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > उबेर कप : चीन के हाथों भारतीय महिला टीम 0-5 से परास्त, युवा सनसनी अनमोल खरब चोटिल
खेलहिन्दी

उबेर कप : चीन के हाथों भारतीय महिला टीम 0-5 से परास्त, युवा सनसनी अनमोल खरब चोटिल

Revoi Editor
Last updated: April 30, 2024 8:52 pm
Revoi Editor
Published: April 30, 2024
Share
SHARE

चेंगदू (चीन), 30 अप्रैल। कनाडा और सिंगापुर के खिलाफ लगातार मुकाबलों में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी भारतीय महिला टीम को यहां उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में चीन के हाथों 0-5 से पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारत ग्रुप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहेगा।

दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु के बिना उतरे भारतीय दल को बड़ा झटका तब लगा, जब 17 वर्षीया युवा सनसनी अनमोल खरब को टखने में चोट के कारण मैच के बीच कोर्ट से हटना पड़ा। वहीं भारत ने अश्मिता चालिहा को 15 बार की चैंपियन चीनी टीम के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतारा।

हाइ-टेक जोन स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम के कोर्ट नंबर एक पर चीनी दबदबे का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि भारतीय शटलर पांच मैचों में एक भी गेम नहीं जीत सकीं। ओलम्पिक चैंपियन और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चेन यूफेई ने 83वें नंबर की इशारानी बरुआ के खिलाफ एकल में 21-12 21-10 की आसान जीत के साथ चीन को 1-0 की बढ़त दिलाई।

Wholesome 🫶✨ https://t.co/mThlmIdA6S

— BAI Media (@BAI_Media) April 30, 2024

प्रिया कोंजेंगबाम व श्रुति मिश्रा की राष्ट्रीय चैम्पियन और दुनिया की 67वें नंबर की जोड़ी के पास चेन किंग चेन व जिया यी फेन की गत विश्व चैंपियन जोड़ी का कोई जवाब नहीं था,  जिन्होंने 21-13 21-12 की जीत के साथ टीम को 2-0 से आगे किया।

दूसरे एकल में हेन युई के खिलाफ अनमोल ने पहला गेम 9-21 से गंवाया और दूसरे गेम में वह 1-4 से पीछे थी, तभी एक अंक बचाने की कोशिश में उनक दायां टखना मुड़ गया। अनमोल ने कोर्ट पर ही उपचार कराया, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। उनका टखना सूज गया और उन्हें मुकाबले के बीच से हटना पड़ा, जिससे चीन ने 3-0 की विजयी बढ़त बना ली।

अगले दो मैच में ल्यु शेन शू व टेन निंग ने युगल में सिमरन सिंह व रितिका ठाकर को 21-9 21-10 से हराया जबकि वैग झी यी ने तन्वी शर्मा को 21-7 21-16 से हराकर चीन की एकतरफा जीत सुनिश्चित की।

थॉमस कप : चैम्पियन भारत की इंडोनेशिया से भिड़ंत बुधवार को

उधर पुरुष टीम चैम्पियनशप यानी थॉमस कप में मौजूदा चैम्पियन भारत शुरुआती दो मुकाबले जीतकर ग्रुप सी से पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुका है। भारतीय पुरुषों ने 27 अप्रैल को थाईलैंड को 4-1 से हराने के बाद सोमवार (29 अप्रैल) को इंग्लैंड के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। अब बुधवार को भारत व इंडोनेशिया की टक्कर से ग्रुप सी के विजेता का फैसला होगा।

You Might Also Like

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ISI समर्थित हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
चिमूर में बोले पीएम – कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ की मानसिकता है कि उसका जन्म देश पर राज करने के लिए ही हुआ
मायावती ने सपा-भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला, केंद्र सरकार को दी ये बड़ी सलाह
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का प्रहार – ‘झूठ व नफरत का कारोबार करने वाली भाजपा रोजगार के नाम पर युवाओं को ठग रही’
नीतिगत दरों में आधी फीसदी की वृद्धि, अब बढ़ जाएंगी घर और कार की किस्तें
TAGGED:BadmintonUber CupWomen's team loses 0-5 to China
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?