hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना तिथि में बदलाव, अब 2 जून को होगी वोटों की गिनती
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना तिथि में बदलाव, अब 2 जून को होगी वोटों की गिनती
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना तिथि में बदलाव, अब 2 जून को होगी वोटों की गिनती

Revoi Editor
Last updated: March 17, 2024 9:21 pm
Revoi Editor
Published: March 17, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तिथि चार जून से बदलकर दो जून कर दी है। आयोग ने पहले घोषणा की थी कि सात चरणों में कराए जाने वाले लोकसभा चुनाव और सभी चार विधानसभा चुनावों की मतगणना भी एक साथ चार जून को होगी।

अरुणाचल व सिक्किम विधानसभाओं का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा

लेकिन अरुणाचल व सिक्किम विधानसभाओं का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए दोनों राज्यों में मतगणना की तारीख बदल दी गई है। आयोग ने कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम के संबंध में कोई बदलाव नहीं होगा।’ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी संसदीय चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं।

सिक्किम में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को घोषणा की थी कि सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे। इस हिमालयी राज्य में लोकसभा की केवल एक और विधानसभा की 32 सीटें हैं। चुनाव में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का मुकाबला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से होगा।

ईसी के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी, जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है जबकि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 19 अप्रैल को ही मतदान होगा

वहीं अरुणाचल प्रदेश में भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है।

अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटें और 60 सदस्यीय विधानसभा

अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटें और 60 सदस्यीय विधानसभा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने राज्य की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। विधानसभा में, भाजपा ने 41 सीटें जीतीं जबकि जनता दल (यूनाइटेड) ने सात, एनपीपी ने पांच और कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, पीपीए ने एक सीट जीती जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की थी।

You Might Also Like

मनीष सिसोदिया ने कहा – ‘मेरे बैंक लॉकर की तलाशी में भी सीबीआई कुछ नहीं पा सकी, क्लीन चिट मिल गई’
राष्ट्रपति, राहुल गांधी और शाह व राजनाथ समेत इन बड़े नेताओं ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
जुबीन गर्ग मौत मामला : 10 अक्टूबर को खुलेगा जहर का राज, सीएम सरमा ने दिए जांच तेज करने के आदेश
हिजाब विवाद : ईरान ने जिस महिला को उतारा मौत के घाट, उसके समर्थन में भारत में उठी आवाज
निर्वाचन आयोग की हिदायत – जाति, धर्म और भाषा के नाम पर वोट मांगने से परहेज करें दल और नेता
TAGGED:Arunachal-Sikkim assembly electionsChange in counting datecounting on June 2 in Sikkim-Arunachal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशदेश-विदेशराज्यराष्ट्रीय

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

August 11, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?