1. Home
  2. हिन्दी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट: संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में 3980 मौतें
भारत में कोरोना संकट: संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में 3980 मौतें

भारत में कोरोना संकट: संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में 3980 मौतें

0
Social Share

नई दिल्ली, 6 मई। कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत में नए संक्रमितों की संख्या न सिर्फ फिर चार लाख के पार पहुंची वरन उसने अब तक का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दिनभर में 4,12,262 नए केस दर्ज किए गए। वहीं 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,980 मरीजों की मौत भी हुई. हालांकि लगातार पांचवें दिन तीन लाख से ज्यादा कुल 3,29,113 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए।

कुल संक्रमितों की संख्या 2.10 करोड़ के पार

इस बीच देश में संप्रति कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2.10 करोड़ के पार जा पहुंची है और अब यह 2,10,77,410 हो गई है जबकि 2,30,168 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कुल 1,72,80,844 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है, जो कुल संक्रमितों का 16.92 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी दर 81.99 और मृत्यु दर 1.09 फीसदी है।

इस बीच देश में बुधवार को कुल 19,55,733 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही अब तक 16,25,13,339 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code