1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : रिकवरी रेट अब तक का अधिकतम 97.46%, एक्टिव रेट मार्च 2020 के बाद न्यूनतम
भारत में कोरोना संकट : रिकवरी रेट अब तक का अधिकतम 97.46%, एक्टिव रेट मार्च 2020 के बाद न्यूनतम

भारत में कोरोना संकट : रिकवरी रेट अब तक का अधिकतम 97.46%, एक्टिव रेट मार्च 2020 के बाद न्यूनतम

0
Social Share

नई दिल्ली, 13 अगस्त। केरल सहित कुछ राज्यों में कोविड-19 के फैलाव से इतर ज्यादातर राज्यों में संक्रमण काफी कम हो चुका है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष जनवरी-फरवरी में भारत में इस महामारी की शुरुआत के बाद से रिकवरी रेट अब तक के अधिकतम स्तर 97.46 फीसदी तक जा पहुंचा है। इसी क्रम में एक्टिव रेट (इलाजरत मरीजों की दर) भी मार्च, 2020 के बाद से अब तक के न्यूनतम स्तर 1.20 फीसदी पर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केरल में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनसार केरल में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा 21,445 नए केस पाए गए जबकि देश में कुल नए संक्रमितों की संख्या 40,120 रही। इस प्रकार देखा जाए तो पिछले कई दिनों से देश में कुल संक्रमितों की संख्या का 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा केरल से ही सामने आ रहा है। केरल में 24 घंटे के भीतर 160 लोगों की मौत हुई जबकि 20,723 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। एक्टिव केस में दैनिक 562 की वृद्धि के साथ गुरुवार तक इस दक्षिणी राज्य में कुल 1,77,040 मरीज इलाजरत थे।

24 घंटे के भीतर 15 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े

केरल के अलावा सिर्फ महाराष्ट्र ही रहा, जहां 5 हजार से 6,388 नए केस पाए गए और 100 से ज्यादा 208 लोगों की मौत हुई। लेकिन महाराष्ट्र में 8,390 लोग स्वस्थ भी घोषित किए गए। इसके साथ ही महाराष्ट्र में इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर 65,808 रह गई है। वैसे केरल सहित 15 राज्य रहे, जहां 24 घंटे के भीतर एक्टिव केस में बढ़ोदरी दर्ज की गई। हालांकि इनमें सिर्फ आंध्र प्रदेश (271) और हिमाचल प्रदेश (112) ही रहे, जहां 50 से ज्यादा दैनिक वृद्धि रही।

देशभर में 40,120 नए केस, 42,295 स्वस्थ

राष्ट्रीय स्तर पर देश में गुरुवार को 40,120 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई तो 585 लोगों की मौत हुई और 42,295 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक 3.21 करोड़ से ज्यादा लोगों में  संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 3.13 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। हालांकि इस दौरान मृतकों का आंकड़ा भी 4.30 लाख से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस में दैनिक 2,760 की गिरावट के साथ 13 अगस्त तक देश में कुल 3,85,227 सक्रिय मामले थे।

वैक्सीन लगवा चुके लोगों की संख्या 53 करोड़ के निकट

इस बीच देश में कोरोनारोधी टीकाकरण का लाभ ले चुके लोगों की संख्या 209 दिनों में 53 करोड़ के निकट जा पहुंची है। इस क्रम में गुरुवार को 57.31 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई। दूसरी ओर दिनभर में 19.70 लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही 13 अगस्त तक देश में 48 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 40,120

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 42,295

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 585

अब तक कुल संक्रमित : 3,21,17,826

अब तक कुल स्वस्थ : 3,13,02,345      

रिकवरी दर 97.46%

अब तक कुल मौतें : 4,30,254

मृत्यु दर 1.34%

इलाजरत मरीज : 3,85,227 (दैनिक गिरावट 2,760)

सक्रियता दर : 1.20%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 57,31,574

209 दिनों में कुल टीकाकरण : 52,95,82,956

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 19,70,495

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 48,84,70,847.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code