1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : केरल में 21 हजार से ज्यादा नए केस, हिमाचल में भी बढ़ रहा संक्रमण
भारत में कोरोना संकट : केरल में 21 हजार से ज्यादा नए केस, हिमाचल में भी बढ़ रहा संक्रमण

भारत में कोरोना संकट : केरल में 21 हजार से ज्यादा नए केस, हिमाचल में भी बढ़ रहा संक्रमण

0
Social Share

नई दिल्ली, 11 अगस्त। एक दिन की राहत के बाद दक्षिणी राज्य केरल में कोरोना संक्रमण के फिर 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले तो छोटे राज्य हिमाचल प्रदेश में भी इसका फैलाव लगातार बढ़ रहा है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर नए संक्रमितों की संख्या 40 हजार के नीचे ही रही जबकि कुल सक्रिय मामलों की संख्या 140 दिनों में न्यूनतम दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जारी नई बुलेटिन में यह जानकारी दी।

कुल नए संक्रमितों में 55सिर्फ केरल से

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 21,119 नए संक्रमित पाए गए और 152 लोगों की मौत हुई जबकि 18,493 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। सोमवार को इस राज्य में लगभग 13 हजार नए केस पाए गए थे, जिसके सहारे राष्ट्रीय स्तर पर नए संक्रमितों की संख्या 147 दिनों में न्यूनतम (28,204) रही थी। इस प्रकार देखा जाए तो पिछले कई दिनों से देश के कुल नए संक्रमितों में आधे या उससे ज्यादा केस केरल से मिल रहे हैं। मंगलवार को यह आंकड़ा 55 फीसदी रहा।

11 राज्यों में एक्टिव मामले बढ़े

केरल में 2,474 की दैनिक वृद्धि के साथ 10 अगस्त तक कुल 1,72,505 इलाजरत मरीज थे। उधर पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 419 नए केस मिले। यह संख्या पिछले 60 दिनों में अधिकतम रही। 185 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि दो लोगों की मौत हुई। 232 की दैनिक वृद्धि के साथ राज्य में कुल 2,318 एक्टिव केस हैं। केरल व हिमाचल सहित 11 राज्य रहे, जहां बीते 24 घंटे के दौरान इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़ी।

देश में कुल सक्रिय मामले 3.86 लाख, 140 दिनों में न्यूनतम

मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में 38,353 नए केस पाए गए तो 40,013 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 497 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.20 करोड़ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 3.12 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ घोषित किए गए हैं। 4.29 लाख से ज्यादा जानें भी जा चुकी हैं। एक्टिव केस में 2,157 की दैनिक गिरावट के बाद मंगलवार तक देश में 3,86,351 इलाजरत मरीज थे। यह संख्या 140 दिनों में न्यूनतम है।

इस बीच मंगलवार को देश में 41.38 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तहत 207 दिनों में 51.90 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की पहली या दूसरी खुराक दी जा चुकी है। उधर आईसीएमआर के अनुसार 10 अगस्त तक कोरोना संक्रमण की जांच करा चुके लोगों की संख्या 48.44 करोड़ तक जा पहुंची है। इनमें मंगलवार को लगभग 17.78 लोगों के सैम्पल की जांच की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 38,353

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 40,013

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 497

अब तक कुल संक्रमित : 3,20,36,511

अब तक कुल स्वस्थ : 3,12,20,981      

रिकवरी दर 97.45%

अब तक कुल मौतें : 4,29,179

मृत्यु दर 1.34%

इलाजरत मरीज : 3,86,351 (दैनिक गिरावट 2,157)

सक्रियता दर : 1.21%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 41,38,646

207 दिनों में कुल टीकाकरण : 51,90,80,524

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 17,77,962

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 48,43,75,399.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code