1. Home
  2. हिन्दी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी, अब 8.26 लाख एक्टिव केस
भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी, अब 8.26 लाख एक्टिव केस

भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी, अब 8.26 लाख एक्टिव केस

0
Social Share

नई दिल्ली, 17 जून। कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ ही देश में इलाजरत मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है और एक्टिव केस भी घटकर सवा आठ लाख के करीब रह गए हैं। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़ देश के ज्यादातर हिस्सों में नए संक्रमितों की संख्या दैनिक आधार पर कम हो रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को पूर्वाह्न उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 67,208 नए केस दर्ज किए गए। यह लगातार 10वां दिन था, जब एक लाख से कम नए मामले सामने आए। इसके सापेक्ष 1,03,570 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 2,330 लोगों की मौत हुई।

  • अब तक 2.97 करोड़ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि

मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 2.97 करोड़ से ज्यादा कुल 2,97,00,313 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 95.93 फीसदी की दर से 2.84 करोड़ से ज्यादा कुल 2,84,91,670 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। हालांकि मृत्यु दर बढ़कर 1.29 फीसदी तक जा पहुंची है। इस दौरान 3,81,903 लोगों की मौत हुई है।

देश में इलाजरत मरीजों की संख्या में दैनिक आधार पर 38,692 की गिरावट देखने को मिली और अब 2.78 की दर से 8,26,740 एक्टिव केस बचे हैं। यानी इतने मरीजों का देश के विभिन्न अस्पतालों या होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

  • 24 घंटे के भीतर 34.63 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

इस बीच टीकाकरण अभियान के 152वें दिन बुधवार को 34.63 लाख से ज्यादा कुल 34,63,961 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही देश में अब तक 26.55 करोड़ से ज्यादा कुल 26,55,19,251 लोगों को टीके की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 4.81 लोग शामिल हैं। उधर आईसीएमआर के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 19,31,249 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही 16 जून तक 38.52 करोड़ से ज्यादा कुल 38,52,38,220 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code