hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 160 दिनों में पहली बार 25 हजार, रिकवरी दर बढ़कर 97.63%  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 160 दिनों में पहली बार 25 हजार, रिकवरी दर बढ़कर 97.63%  
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 160 दिनों में पहली बार 25 हजार, रिकवरी दर बढ़कर 97.63%  

Vinayak Barot
Last updated: August 23, 2021 3:53 pm
Vinayak Barot
Published: August 23, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 अगस्त। दक्षिणी राज्य केरल में कोरोना का कहर कम होते ही राष्ट्रीय स्तर पर इसका स्पष्ट असर दिखा, जब रविवार को देशभर में सिर्फ 25,072 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। यह संख्या 160 दिनों में न्यूनतम रही। इसके सापेक्ष दिनभर में 44,157 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और 389 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को अपनी नवीनतम बुलेटिन में यह जानकारी दी।

इलाजरत मरीजों की संख्या 155 दिनों में न्यूनतम

मंत्रालय के अनुसार देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 155 दिनों में सबसे कम लगभग 3.34 लाख तक रह गई है। रविवार को एक्टिव केस में 19,474 की गिरावट रही और अब सक्रियता दर 1.03 फीसदी के न्यूनतम स्तर पर जा गिरी है, जो मार्च, 2020 के बाद से न्यूनतम है। इसी तरह रिकवरी रेट पिछले एक हफ्ते से लगातार सुधार के साथ 97.63 फीसदी के नए रिकॉर्ड स्तर तक जा पहुंचा है।

केरल में 10 हजार नए संक्रमित, एक्टिव केस में 15 हजार की गिरावट

राष्ट्रीय स्तर पर नए केसों में दर्ज की गई गिरावट का मुख्य कारक केरल रहा, जहां बीते 24 घंटे के दौरान 10,402 केस पाए गए। राज्य में लगभग डेढ़ माह के दौरान नए संक्रमितों की दैनिक संख्या अकसर 20 हजार या उसके ज्यादा देखने को मिली थी। फिलहाल राज्य में अब संक्रमण का असर कुछ कम होता प्रतीत हो रहा है।

सिर्फ 2 राज्यों में मामूली रूप से बढ़े सक्रिय मामले

इसी क्रम में रविवार को केरल में 25,586 लोग स्वस्थ हुए तो 66 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 15,250 की दैनिक गिरावट के बाद 22 अगस्त को राज्य में इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर 1,63,745 बची। दिलचस्प तो यह रहा कि कई महीनों बाद सिर्फ दो राज्यों में – जम्मू व कश्मीर (6) एवं हरियाणा (1) में मामूली रूप से दैनिक एक्टिव केस बढ़े।

इस बीच रक्षाबंधन और रविवार साथ पड़ने के कारण 22 अगस्त को सिर्फ लगभग आठ लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। खैर, टीकाकरण अभियान के तहत 219 दिनों में अब तक 58.25 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। दूसरी तरफ आईसीएमआर के अनुसार बीते दिन लगभग 13 लाख लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही 22 अगस्त तक 50.75 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 25,072

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 44,157

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 389

अब तक कुल संक्रमित : 3,24,49,306

अब तक कुल स्वस्थ : 3,16,80,626      

रिकवरी दर : 97.63%

अब तक कुल मौतें : 4,34,756

मृत्यु दर : 1.34%

इलाजरत मरीज : 3,33,924 (दैनिक गिरावट 19,474)

सक्रियता दर : 1.03%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 7,95,543

219 दिनों में कुल टीकाकरण : 58,25,49,595

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 12,95,160

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 50,75,51,399.  

You Might Also Like

UP MLC Election:उप्र विधान परिषद में शिक्षक-स्नातक की पांच सीटों के लिये मतदान शुरू
देश का निर्यात 418 अरब अमेरिकी डॉलर के पार,  पीयूष गोयल बोले – यह ऐतिहासिक उपलब्धि
पुणे पुलिस के कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर खान
आदित्य ठाकरे का बागी विधायकों पर हमला – विश्वासघात को नहीं भूलेंगे, हम निश्चित रूप से जीतेंगे
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कहा – 2047 तक भारत को विकसित देश बनने का लक्ष्य
TAGGED:CORONAindiaPOSETIVE
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?