Homeहिन्दीचुनावयूपी चुनाव : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने...

यूपी चुनाव : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के संकेत

नई दिल्ली, 21 जनवरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सामने आ सकती हैं। उन्होंने शुक्रवार को यहां युवाओं के लिए पार्टी का भर्ती विधान का जारी करने के दौरान पत्रकारों के सवाल में ये संकेत दिए।

 

क्या आपको कोई चेहरा नजर आ रहा है

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से चेहरे के सवाल पर उन्होंने परोक्ष रूप से अपना हवाला देते हुए कहा, ‘क्या आपको कोई चेहरा नजर आ रहा है?’ उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनाव लड़ने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि साथ ही यह भी कहा कि यदि यह तय होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा।

चुनाव बाद गठबंधन की जरूरत पड़ी तो उसमें कांग्रेस अपनी शर्तों पर शामिल होगी

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस विपक्ष के गठबंधन में शामिल होगी, प्रियंका ने कहा कि सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि अगर ऐसे किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी।

युवाओं और महिलाओं से जुड़ा एजेंडा लागू कराना पहली शर्त होगी

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘अगर ऐसी परिस्थिति आती है तो इस बारे में विचार किया जाएगा। अगर ऐसी परिस्थिति आई तो हम यह चाहेंगे कि, जो हमारा एजेंडा युवाओं और महिलाएं के लिए है, वो पूरा हो। यह हमारी एक शर्त होगी।’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments