hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल का रंगारंग उद्घाटन : रश्मिका और तम्मना ने लगाए ठुमके तो अरिजीत सिंह ने गानों से बांधा समां
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल का रंगारंग उद्घाटन : रश्मिका और तम्मना ने लगाए ठुमके तो अरिजीत सिंह ने गानों से बांधा समां
खेलहिन्दी

आईपीएल का रंगारंग उद्घाटन : रश्मिका और तम्मना ने लगाए ठुमके तो अरिजीत सिंह ने गानों से बांधा समां

Vinayak Barot
Last updated: March 31, 2023 8:35 pm
Vinayak Barot
Published: March 31, 2023
Share
SHARE

अहमदाबाद, 31 मार्च। बहुप्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण का शुक्रवार की शाम यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के अपार उत्साह के बीच रंगारंग उद्घाटन हो गया। मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शुरुआती मुकाबले के पूर्व लगभग डेढ़ घंटे तक चले समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने जहां अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं बॉलीवुड सिंगर ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांधा।

मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी की एंकरिंग के साथ शुरू हुए समारोह में सबसे पहले गायक अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया। उन्होंने राजी फिल्म के गाने ‘ऐ वतन मेरे वतन’ गाने से समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 1983 फिल्म के गाने ‘लहरा दो’ और ब्रम्हास्त्र के गाने ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ से सभी फैंस का दिल जीत लिया।

𝙈𝙚𝙡𝙤𝙙𝙞𝙤𝙪𝙨!

How about that for a performance to kick off the proceedings 🎶🎶@arijitsingh begins the #TATAIPL 2023 Opening Ceremony in some style 👌👌 pic.twitter.com/1ro3KWMUSW

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना भी गाया। इस दौरान हार्दिक पांड्या भी अरिजीत के गाने पर डांस करते दिखे।

Sound 🔛@iamRashmika gets the crowd going with an energetic performance 💥

Drop an emoji to describe this special #TATAIPL 2023 opening ceremony 👇 pic.twitter.com/EY9yVAnSMN

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

रश्मिका मंदाना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए परफॉर्म किया

रश्मिका मंदाना ने दक्षिण भारतीय फिल्म के गाने पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए परफॉर्म किया। मंदाना ने हिट फिल्म ‘पुष्पा’ के एक लोकप्रिय गीत के साथ अपने प्रदर्शन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने श्रीवल्ली व RRR के ऑस्कर विजेता गीत ‘नाटू नाटू’ पर भी डांस किया।

𝘿𝙖𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙨 𝙚𝙫𝙚𝙧!@tamannaahspeaks sets the stage on 🔥🔥 with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 opening ceremony! pic.twitter.com/w9aNgo3x9C

— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023

तमन्ना ने टम टम गाने पर किया परफॉर्म

तमन्ना भाटिया ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए परफॉर्म किया। तमन्ना ने तेलुगू फिल्म एनिमी के गाने टम टम पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने डिजायर, ऊ अंटावां गाने पर भी परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीता।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मंच पर आए। दोनों ने टॉस से पहले आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के साथ पोज किया।

You Might Also Like

सेनेगल के पूर्व अधिकारी बासिरू डियोमेय फेय ने रचा इतिहास : 20 दिन पहले जेल में थे और अब राष्ट्रपति पद पर आसीन
तूफान प्रभावित देशों के लिए भारत का ‘ऑपरेशन सद्भाव’, भेजी आवश्यक राहत सामग्री
अदाणी और मेयो क्लिनिक मिलकर बनाएंगे किफायती और विश्वस्तरीय हेल्थकेयर सुविधाएँ
सिंगापुर दौरे में यूपी को एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MOU साइन : सीएम योगी
गुरु पूर्णिमा कल : सुपरमून का होगा दीदार, बन रहे ये खास संयोग
TAGGED:Arijit SinghColorful inauguration of IPLCricketRashmika and Tammana danced
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अधीर रंजन चौधरी ने इस्तीफे से किया इनकार, बोले – ‘मैंने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद नहीं छोड़ा’

Revoi Editor
Revoi Editor
June 22, 2024
दिल्ली चुनाव : रमेश बिधूड़ी से छीना जा सकता है टिकट, विवादित बयानों के बाद भाजपा में मंथन जारी
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ सख्त काररवाई – अमृतसर व चंडीगढ़ में संपत्तियां जब्त
अनुराग ठाकुर बोले – ‘जैक डोर्सी के आरोप झूठे, वह अपने काले कारनामों पर परदा डालना चाहते हैं’
सुप्रीम कोर्ट में बोलीं ममता- ह्वाट्सएप आयोग जैसा है चुनाव आयोग, सिर्फ नाम काटने के लिए हो रहा SIR
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?