1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. सीएम योगी का राहुल गांधी पर जुबानी हमला, बोले – ‘उनके जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए’
सीएम योगी का राहुल गांधी पर जुबानी हमला, बोले – ‘उनके जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए’

सीएम योगी का राहुल गांधी पर जुबानी हमला, बोले – ‘उनके जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए’

0
Social Share

लखनऊ, 26 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर जुबानी हमला करते हुए कहा है कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तो ‘भारत तोड़ो अभियान’ का हिस्सा है। वह भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं। देश उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुका है।

भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है उनकी भारत जोड़ो यात्रा

सीएम योगी ने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए, जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे। अच्छा रहता है।

महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया?’

सीएम योगी ने राहुल पर प्रहार करते हुए कहा कि एक भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए? तो आपको उनसे पूछना चाहिए कि वो छह से दस दशक तक क्या कर रहे थे? उन्हें अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था। उन्होंने उस समय ऐसा क्यों नहीं किया? पूरे भारत को मोदी जी का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया? वो हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे। काशी की संकरी गली में गांधी जी के नाम पर वो सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं। लेकिन 1916 में गांधी जी ने काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी। उन्होंने महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया? उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया।

कांग्रेस पर सीएम ने लगाए गंभीर आरोप

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया? कांग्रेस ने कुंभ को इतने गौरव और दिव्यता के साथ क्यों नहीं प्रचारित किया? कांग्रेस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विश्व स्तरीय मॉडल देने में क्यों विफल रही? और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। हर किसी को एक नई अयोध्या के दर्शन हो रहे हैं। इसे देखने के लिए हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code