
सीएम योगी के विमान की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग, ब्रेकिंग सिस्टम में थी गड़बड़ी
लखनऊ, 26 मार्च। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की बुधवार की शाम आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जब वह आगरा में एक रैली को संबोधित करने के बाद राजधानी लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के लिए टेकऑफ करने के बाद पायलट ने विमान के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी पाई। इसके बाद विमान की आगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों ने सीएम योगी को तुरंत दूसरे विमान से लखनऊ रवाना किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
हमारी सोच सकारात्मक है, हम जनता-जनार्दन का विकास कर उन्हें गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ जोड़ रहे हैं। विरासत का सम्मान करते हुए उनकी पुनर्स्थापना का काम भी हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार के 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य… pic.twitter.com/FTcIXi4sCX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2025
विपक्ष पर राज्य के विकास में बाधा डालने का लगाया आरोप
इसके पूर्व योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर राज्य के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया।
सीएम योगी ने कहा कि पहले युवा पहचान के संकट से जूझ रहे थे, किसान आत्महत्या कर रहे थे और गरीब भूख से मर रहे थे। अपनी सरकार के तहत हुई प्रगति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही राज्य है, जहां युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी और जब वे राज्य से बाहर जाते थे, तो उन्हें पहचान का संकट होता था।
उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति’ के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद आगरा में केंद्र एवं @UPGovt की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/miqJBFkvU8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2025
उन्होंने कथित तौर पर ‘विकास का विरोध’ करने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उत्तर प्रदेश के गौरव की बात आती है तो ये लोग सबसे पहले भ्रामक टिप्पणियां करना शुरू कर देते हैं।