1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. अयोध्या : सीएम योगी ने विधायकों और मंत्रियों के साथ किए रामलला के दर्शन
अयोध्या : सीएम योगी ने विधायकों और मंत्रियों के साथ किए रामलला के दर्शन

अयोध्या : सीएम योगी ने विधायकों और मंत्रियों के साथ किए रामलला के दर्शन

0
Social Share

लखनऊ, 11 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्यों ने रविवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और दोनों उप मुख्‍यमंत्रियों – केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक समेत राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य रामलला के दर्शन करने के लिए रविवार की सुबह नौ बजे राजधानी लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ महाराष्ट्र दौरे पर होने के कारण सीधे वहां से अयोध्या पहुंचे थे। योगी के साथ ही वहां पहुंचे विधानमंडल के सदस्यों ने रामलला के दर्शन किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों सदनों के सदस्य हनुमानगढ़ी नहीं जाएंगे।

प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति समेत सभी मंत्री और विधायक 10 बस से अयोध्या आए हैं। सपा के नेताओं को छोड़कर ज्यादातर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी।

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट रूप से सपा का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य अयोध्या रवाना हो गए हैं। यदि कोई नहीं जा रहा है, तो वह ‘समाप्तवादी पार्टी’ है।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनिर्मित मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए दोनों सदनों के सदस्यों को अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code