श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी, 3 सितंबर को पहुंचेंगे मथुरा; बांके बिहारी मंदिर में करेंगे दर्शन

मथुरा/लखनऊ, 1 सितंबर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर को दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री तीन सितंबर को दोपहर एक बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से परखम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह वृंदावन जाएंगे और भक्ति स्थल मार्ग का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 1:25 बजे गीता शोध संस्थान पहुंचकर ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में शामिल होंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री संस्थान परिसर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और ब्रज दर्शन कार्यक्रम का समापन करेंगे। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

  • बांके बिहारी मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री इसके बाद प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। शाम को वह मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के अशोका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

  • जन्मभूमि पहुंचकर करेंगे गो-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार सितंबर को सुबह 9:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां वह गो-पूजन के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन करेंगे। करीब 10:35 बजे जन्मभूमि से रवाना होकर अतिथि गृह पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर के जरिए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का काम तेज कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular