hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता का एलान – अब दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में होगी जनसुनवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता का एलान – अब दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में होगी जनसुनवाई
दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता का एलान – अब दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में होगी जनसुनवाई

Revoi Editor
Last updated: August 22, 2025 9:54 am
Revoi Editor
Published: August 22, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री आवास पर एक दिन पहले ‘जनसुनवाई’ के दौरान खुद पर हुए हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई सिर्फ मुख्यमंत्री आवास तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी समस्याएं सीधे रख सकें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री गुप्ता ने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में एक सड़क हादसे के बाद वह कार चलाने से डरने लगी थीं, लेकिन पिता ने हिम्मत बंधाई और कहा, ‘जीवन में दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन डरकर रुकना नहीं चाहिए।‘

मैं जब कॉलेज में थी, तब पापा ने मुझे कार चलाने के लिए दी। एक दिन बड़ा एक्सीडेंट हो गया। मैं डर गई और मुझे दुबारा कार को हाथ लगाने से डर लगने लगा। तब पापा ने कहा कि जीवन में दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, डरकर रुकना नहीं है। आप रास्ते पर चलना नहीं छोड़ सकती।

आज उनकी वही सीख फिर याद आ… pic.twitter.com/gAPDhirjK8

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 21, 2025

‘मेरे जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण दिल्ली के नाम’

सीएम गुप्ता ने कहा कि बुधवार की घटना के बाद भी वह इसी सीख को याद कर रही हैं और जनता के हित में संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरे जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण दिल्ली के नाम है। अप्रत्याशित प्रहारों के बावजूद मैं दिल्ली का साथ कभी नहीं छोडूंगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं में कठिनाइयों से लड़ने की दोहरी ताकत होती है और वह भी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

‘बाधाएं आती हैं आएं… कदम मिलाकर चलना होगा’

अपनी पोस्ट में सीएम गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां साझा करते हुए लिखा – ‘बाधाएं आती हैं आएं… कदम मिलाकर चलना होगा’ और इसे अपने संकल्प का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे दिल्ली को बेहतर बनाने के प्रयासों में उनका साथ दें और नई व्यवस्था के तहत हर विधानसभा में होने वाली जनसुनवाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

You Might Also Like

सुदीरमन कप : प्रणय व सिंधु ने किया निराश, इंडोनेशिया से हार कर बाहर हुआ भारत
पीएम मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा – यूपी की यह योजना देश के अन्य राज्यों को अपनाना चाहिए
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखा पत्र – बंगाल शिक्षक भर्ती मामले में हस्तक्षेप का किया अनुरोध
स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डलेना को नियुक्ति के  कुछ घंटों बाद ही देना पड़ा इस्‍तीफा
लोकसभा चुनाव 2024: सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी आज रायबरेली व अमेठी में करेंगे प्रचार
TAGGED:Delhi cmNow public hearing in every assemblyRekha Gupta announced
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ડ્રગ્સ રાખવાના મામલામાં જાપાનમાં નેસ વાડિયાને ફટકારાય બે વર્ષની સજા

Revoi
Revoi
April 30, 2019
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच गर्वनर ने की न्यूयॉर्क में आपातकाल की घोषणा
दिल्ली पुलिस ने नए आपराधिक कानून के तहत दर्ज की पहली प्राथमिकी
उत्तर प्रदेश : जौनपुर के पास मालगाड़ी की 21 बोगियां पलटीं, वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर रेल यातायात ठप
ED ने धन शोधन मामले में पत्रकार उपेंद्र राय के नोएडा स्थित फ्लैट और सावधि जमा कुर्क की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?