hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार उपचुनाव : सीएम नीतीश का कटाक्ष – ‘लालू जी और कुछ तो नहीं कर सकते, मुझे गोली जरूर मरवा सकते हैं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार उपचुनाव : सीएम नीतीश का कटाक्ष – ‘लालू जी और कुछ तो नहीं कर सकते, मुझे गोली जरूर मरवा सकते हैं’
राजनीतिहिन्दी

बिहार उपचुनाव : सीएम नीतीश का कटाक्ष – ‘लालू जी और कुछ तो नहीं कर सकते, मुझे गोली जरूर मरवा सकते हैं’

Vinayak Barot
Last updated: October 26, 2021 9:39 pm
Vinayak Barot
Published: October 26, 2021
Share
SHARE

पटना, 26 अक्टूबर। बिहार में इस समय उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अर्से बाद पटना लौटे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार करते हुए माहौल में और गर्मी पैदा कर दी है।

दरअसल, जदयू उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार से मंगलवार की शाम राजधानी पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश ने यह कह दिया कि लालू कुछ और तो कर नहीं सकते, लेकिन उन्हें गोली जरूर मरवा सकते हैं।

लालू ने कहा था – नीतीश का विसर्जन करने के लिए दिल्ली से पटना आ गया हूं

नीतीश की यह टिप्पणी लालू प्रसाद के उस बयान के बाद आई है, जिसमें लालू ने एक समाचार एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था वह दिल्ली से पटना आए हैं नीतीश कुमार का विसर्जन करने के लिए। लालू ने यह भी कहा था कि बिहार में जो उपचुनाव होने वाले हैं, उसके लिए पहले ही उनके बेटे तेजस्वी यादव ने सरकार के नाक में दम करके रखा है और जो बच गया है, उसका विसर्जन करने के लिए वह दिल्ली से पटना आ गए हैं।

नीतीश हंसकर बोले – ‘लालू जी गोलिये मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा’

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से मजाकिया अंदाज में कहा, ‘उनकी बातों पर क्या कहा जाये, लालू जी गोलिये मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा। बाकी कुछ नहीं कर सकते हैं। अगर चाहें तो गोली मरवा सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते हैं। समझ गए न।’

फिलहाल राजद के साथ मिलकर राज्य में कभी गठबंधन की सरकार चला चुके नीतीश ने गोली मरवाने की बात भले ही मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन उपचुनाव से पहले उनका यह बयान काफी महत्वपूर्ण है। यह बयान देकर उन्होंने उपचुनाव से पहले बाजी अपने पाले में करने की कोशिश की है।

पत्रकारों के इस सवाल पर कि लालू प्रसाद भी बुधवार से चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर रहे हैं, नीतीश बोले – ‘जाने दीजिए, जिसको जहां जाना है जाए। हम अपना काम कर रहे हैं। जीत-हार जनता के हाथ है। हम उसकी चिंता नहीं करते।’

You Might Also Like

भाजपा सांसद वरुण गांधी का फिर मोदी सरकार पर हमला, पूछा – 60 लाख पद खाली, कहां गया बजट?
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को लगा बड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा
हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी आलिया भट्ट, वंडन वुमन के साथ करेंगी काम
कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर केंद्र पर साधा निशाना, कहा- अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है
कांग्रेस महासचिव रमेश ने डॉ राधाकृष्णन की निष्पक्ष भूमिका को किया याद, जानें क्या कहा…
TAGGED:Bihar by-electionCM NITISH KUMARjdulalu prasad yadavrjd
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?