1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. सिविल सेवा परीक्षा 2022 परिणाम घोषित – 933 अभ्यर्थी रहे सफल, इशिता किशोर बनीं टॉपर
सिविल सेवा परीक्षा 2022 परिणाम घोषित – 933 अभ्यर्थी रहे सफल, इशिता किशोर बनीं टॉपर

सिविल सेवा परीक्षा 2022 परिणाम घोषित – 933 अभ्यर्थी रहे सफल, इशिता किशोर बनीं टॉपर

0
Social Share

नई दिल्ली, 23 मई। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। इस वर्ष भी महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा। कुल 933 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

टॉपरों की सूची में पहले चार स्थानों पर महिला अभ्यर्थी

दिलचस्प यह रहा कि टॉपरों की सूची में पहले चार स्थानों पर महिला अभ्यर्थी हैं। इनमें इशिता किशोर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। गरिमा लोहिया और उमा हरीती एन को क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान मिला। चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा रहीं। मयूर हाजरिका ने लड़कों में टॉप किया है। वह ऑल ओवर 5वें स्थान पर हैं। पिछले साल श्रुति शर्मा ने अखिल भारतीय रैंक एक हासिल की थीं।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 परिणाम

अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं। UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसम्बर को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।

यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2022 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –
  • यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यूपीएससी ने कहा है कि 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा सालाना तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन किया जाता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code