बीजिंग, 10 सितम्बर। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताहांत दो दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शी जिनपिंग 12 से 13 सितम्बर तक नई दिल्ली में आयोजिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
चीन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, ‘भारत के प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितम्बर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।’
At the invitation of Prime Minister of the Republic of India Narendra Modi, President Xi Jinping will attend the 18th BRICS Summit in New Delhi from September 12 to 13. pic.twitter.com/abKPwOyqRm
— CHINA MFA Spokesperson 中国外交部发言人 (@MFA_China) September 10, 2026
दिन में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पुष्टि से किया था इनकार
इससे पहले दिन में बीजिंग में नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जिया-कुन ने शी जिनपिंग की भारत यात्रा की पुष्टि करने से इनकार कर दिया था। उनसे जब पूछा गया कि क्या चीनी नेता इस सप्ताह ब्रिक्स नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘आपने जो सवाल उठाया है, उस पर मेरे पास देने के लिए कोई जानकारी नहीं है।’
करीब 7 वर्षों बाद भारत आ रहे जिनपिंग
शी जिनपिंग की यह करीब सात वर्षों में पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले वर्ष 2019 में जिनपिंग चेन्नई के पास मामल्लापुरम में हुई एक अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए भारत आए थे। उनका दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब दोनों देश 2020 के गलवान संघर्ष के बाद द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत लगातार द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के महत्व पर जोर देता रहा है।
Chinese President #XiJinping will visit India this week to attend #BRICSSummit in New Delhi.
Chinese Foreign Ministry announces that, at the invitation of Prime Minister #NarendraModi, President Xi will attend the 18th BRICS Summit from 12 to 13 September.@BricsIndia2026… pic.twitter.com/bxyF2F0ItF
— SansadTV (@sansad_tv) September 10, 2026
पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता की उम्मीद
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की बिश्केक में हाल ही में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान संक्षिप्त बातचीत हुई थी। अब नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
एलएसी पर हुई सैन्य कमांडर स्तर की बैठक
उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच अगस्त, 2025 और अगस्त, 2026 में बनी सहमति तथा डब्ल्यूएमसीसी के तहत हुई बातचीत के बाद इस महीने की शुरुआत में एलएसी पर पहली सीनियर मिलिट्री कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई। यह बैठक छह सितम्बर को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा की ओर वाचा में और सात सितम्बर को चीनी सीमा की ओर दामाई में आयोजित की गई थी।
डोभाल-वांग यी के बीच सीमा मुद्दे पर चर्चा
वहीं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और भारत-चीन सीमा प्रश्न पर भारत के विशेष प्रतिनिधि अजित डोभाल ने पिछले माह 25 अगस्त को बीजिंग में भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों की 25वीं दौर की वार्ता में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया था।
सीमा और द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा
बैठक के दौरान एनएसए डोभाल और चीन के विशेष प्रतिनिधि तथा केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-भारत सीमा मुद्दे और द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक, गहन, मैत्रीपूर्ण और स्पष्ट चर्चा की थी।


