1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ : कांग्रेस में घमासान जारी, दिल्ली पहुंच रहे हैं कांग्रेस के विधायक
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस में घमासान जारी, दिल्ली पहुंच रहे हैं कांग्रेस के विधायक

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस में घमासान जारी, दिल्ली पहुंच रहे हैं कांग्रेस के विधायक

0
Social Share

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में ढाई ढाई साल के सीएम वाले विवाद की हवा के बीच छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं। चार और विधायक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। अब तक 19 विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। दावा 25 विधायकों के दिल्ली में होने का किया जा रहा है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। इनमें कांग्रेस के 70 विधायक हैं।

  • पहले भी हुआ विधायकों का शक्ति प्रदर्शन

करीब एक महीने पहले सीएम भूपेश बघेल ने इसी तरह दिल्ली में विधायकों का शक्ति प्रदर्शन करवाया था, जिसके बाद ढाई-ढाई साल सीएम के विवाद पर चर्चा रुक गई थी। अब फिर अचानक विधायकों का दिल्ली आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसे आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होने वाले घमासान के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

  • कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली जाने पर रखे अजीबोगरीब तर्क

कुछ कांग्रेस विधायक जब रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो उनसे दिल्ली जाने की वजह पूछी गई। इस पर ज्यादातर विधायकों ने एक ही तरह का कारण बताया। तीन विधायकों ने एक साथ कहा कि हम बच्चों के लिए जा रहे हैं। वहीं एक विधायक ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा हूं। वहीं, दिल्ली से लौटे एक मंत्री जी ने कहा कि मैं न भूपेश बघेल के साथ हूं और न ही टीएस सिंह देव के साथ। मैं कांग्रेस के साथ हूं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code