hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़: कांकेर में भाजपा सांसद के काफिले में शामिल वाहन से टकराई बाइक, तीन की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़: कांकेर में भाजपा सांसद के काफिले में शामिल वाहन से टकराई बाइक, तीन की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़: कांकेर में भाजपा सांसद के काफिले में शामिल वाहन से टकराई बाइक, तीन की मौत

Revoi Editor
Last updated: February 25, 2025 12:11 pm
Revoi Editor
Published: February 25, 2025
Share
SHARE

कांकेर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद के काफिले के वाहन से टकराने के बाद बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़गांव के करीब कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के काफिले के वाहन से टकराने से मोटरसाइकिल सवार खुमेश्वर समरथ, तामेश्वर देहारी और गिरधारी की मृत्यु हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात सांसद नाग जब भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल काफिले के एक वाहन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार पोंडगांव से पटेलपारा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

काफिले में शामिल पुलिस जवानों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब सांसद के काफिले में शामिल वाहन (एसयूवी) से मोटरसाइकिल टकरा गई। मोटरसाइकिल सड़क पर आवारा मवेशियों से बचने की कोशिश में गलत दिशा में जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

You Might Also Like

पीएम मोदी का सपा पर प्रहार – लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट,  इन्हें सिर्फ लालबत्ती से मतलब
भाजपा के भर्तृहरि महताब लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, नए सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
ऑक्सीजन विवाद : सुप्रीम कोर्ट ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट पर बोले सिसोदिया – ऐसी कोई रिपोर्ट ही नहीं
टी20 वर्ल्ड कप : भारत-पाक मैच पर सस्पेंस बरकरार, बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने गेंद आईसीसी के पाले में डाली
गृह मंत्री के नेतृत्व में बने हाईपावर तकनीक मिशन : पीएम मोदी
TAGGED:bike collideBJP MP's convoyChhattisgarhkankerthree deadvehicle
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

ऊंट, टट्टू, रैप्टर्स और आर्मी डॉग्स, गणतंत्र दिवस परेड में दिखी सेना की अनदेखी ताकत

Revoi Editor
Revoi Editor
January 26, 2026
विराट ने टी20 की कप्तानी छोड़ने की जिद पकड़ी, इसलिए एक दिनी का कप्तान भी बदलना पड़ा : सौरभ गांगुली
मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा – एक माह में 10 बार हुई थी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कोशिश
आजमगढ़ में बोले पीएम मोदी – 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए दौड़ रहा हूं
टेरर फंडिंग मामला: एनआईए ने कश्मीर में कई जगहों पर की  छापेमारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?