hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विराट ने टी20 की कप्तानी छोड़ने की जिद पकड़ी, इसलिए एक दिनी का कप्तान भी बदलना पड़ा : सौरभ गांगुली
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विराट ने टी20 की कप्तानी छोड़ने की जिद पकड़ी, इसलिए एक दिनी का कप्तान भी बदलना पड़ा : सौरभ गांगुली
खेलहिन्दी

विराट ने टी20 की कप्तानी छोड़ने की जिद पकड़ी, इसलिए एक दिनी का कप्तान भी बदलना पड़ा : सौरभ गांगुली

Vinayak Barot
Last updated: December 9, 2021 9:12 pm
Vinayak Barot
Published: December 9, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने विराट कोहली से एक दिनी कप्तानी लेने और रोहित शर्मा को टी20 के साथ एक दिनी प्रारूप की भी पूर्णकालिक कमान सौंपे जाने के निर्णय पर गुरुवार को बीसीसीआई का पक्ष रखते हुए कहा कि कोहली ने बोर्ड के आग्रह के बावजूद टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया, जिसके चलते बोर्ड और चयनककर्ताओं को यह निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ा।

एक दिनी क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट का शुक्रिया

पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि उन्होंने और चयनकर्ताओं ने मिलकर विराट कोहली के बतौर कप्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट में योगदान को लेकर शुक्रिया कहा है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बोर्ड और चयनकर्ताओं ने मिलकर यह पैसला किया है।’

A leader who led the side with grit, passion & determination. 🇮🇳🔝

Thank you Captain @imVkohli!👏👏#TeamIndia pic.twitter.com/gz7r6KCuWF

— BCCI (@BCCI) December 9, 2021

सफेद बॉल क्रिकेट के लिए दो कप्तान रखना सही नहीं

सौरभ ने कहा, ‘दरअसल, बोर्ड ने विराट से टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन वह इस बात के लिए नहीं माने। इसके बाद चयनकर्ताओं को लगा कि सफेद बॉल क्रिकेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखना सही नहीं रहेगा… इसलिए यह फैसला किया गया।’

ज्ञातव्य है कि बुधवार को बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट टीम की घोषणा की थी। उसी वक्त रोहित शर्मा को एक दिनी टीम की कप्तानी देने का भी एलान किया गया। इसके बाद मीडिया में खबरें जारी हुईं कि बोर्ड ने कोहली को एक दिनी की कप्तानी छोड़ने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी थी, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थे। अंततः बोर्ड ने खुद उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया।

बतौर कप्तान एक दिनी में रोहित का रिकॉर्ड विराट से बेहतर

सौरभ गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘रोहित पर पूरा भरोसा है और विराट हमारे टेस्ट कप्तान रहेंगे। हमने विराट कोहली के बतौर वनडे कप्तान जीत प्रतिशत पर विचार किया। लेकिन जिन मुकाबलों में रोहित ने वनडे इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी की है, उसमें बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। दो सफेद गेंद के कप्तान नहीं हो सकते हैं।’

आंकड़ों पर नजर डालें तो हिटमैन रोहित शर्मा ने केवल 10 मैचों में वनडे टीम की कप्तानी की और उनमें आठ मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली और केवल दो में हार का सामना करना पड़ा। बतौर कप्तान उनका जीत का प्रतिशत 80 का रहा है, जो महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से बेहतर है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उप कप्तान भी नियुक्त किया है, जो अजिंक्य रहाणे की जगह इस दायित्व को संभालेंगे। विराट के टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी की थी और भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी।

You Might Also Like

भारत की बेटी कैप्टन शिवा चौहान ने रचा इतिहास, 15600 फीट की ऊंचाई और माइनस तापमान में देश की करेगी रक्षा
सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग ने जीत से की शुरुआत, आयुष शेट्टी सहित अन्य खिलाड़ी हारे
मंगोलियाई राष्ट्रपति ने राजनाथ सिंह को उपहार में दिया सफेद घोड़ा, रक्षा मंत्री ने ‘तेजस’ नाम रखा
कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 11 अगस्त को बुलाई अहम बैठक
भारत में कोरोना संकट : रिकवरी रेट में मामूली सुधार, सक्रिय मामलों में गिरावट, 4 हजार लोगों की मौत
TAGGED:bcciBoard President Sourav GangulyCricketOne day captaincyRohit sharmat20 formatteam indiaVirat Kohli
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?