hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लॉस एंजलिस में फैली अराजकता : प्रदर्शनकारियों ने लूटा एप्पल स्टोर, सड़कों पर आगजनी और हिंसा के बाद कर्फ्यू लागू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > लॉस एंजलिस में फैली अराजकता : प्रदर्शनकारियों ने लूटा एप्पल स्टोर, सड़कों पर आगजनी और हिंसा के बाद कर्फ्यू लागू
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

लॉस एंजलिस में फैली अराजकता : प्रदर्शनकारियों ने लूटा एप्पल स्टोर, सड़कों पर आगजनी और हिंसा के बाद कर्फ्यू लागू

Revoi Editor
Last updated: June 11, 2025 1:47 pm
Revoi Editor
Published: June 11, 2025
Share
SHARE

लॉस एंजलिस, 11 जून। अमेरिका के दूसरे सबसे बड़ा शहर लॉस एंजलिस संप्रति पूरा तरह अराजकता के हवाले हो चुका है। शहर में रातभर हिंसा होती रही। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने एप्पल का शो रूम लूट लिया। कई जगहों पर हुई आगजनी हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर मेयर कैरेन बास ने शहर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है।

मेयर कैरेन बास ने बताया कि कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा और कई दिनों तक लागू रह सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि कर्फ्यू इलाके में रहने वाले लोगों और कामकाजी लोगों पर लागू नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की रात नकाब पहने बदमाशों ने एक एप्पल स्टोर को लूट लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कई नकाबपोश लोग एप्पल स्टोर में घुसकर गैजेट लूटते हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस के आते ही कई लोग स्टोर से भागते हुए दिखाई दिए।

Apple store in downtown LA being looted tonight pic.twitter.com/3k5i7wKiSG

— Brendan Gutenschwager (@BGOnTheScene) June 10, 2025

मेयर कैरेन बास ने एक पोस्ट में लिखा और हिंसा की निंदा की। उन्होंने लिखा, ‘मैं स्पष्ट कर दूं, डाउनटाउन में तोड़फोड़ करने वाले या दुकानों को लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को हमारे अप्रवासी समुदायों की परवाह नहीं है। आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा।’ इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने लॉस एंजिल्स में कई कारों में आग लगा दी थी। कुल मिलाकर देखें तो शहर की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ट्रंप ने 2000 नेशनल गार्ड्स और 700 मरीन्स की तैनाती की दिए आदेश

इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजलिस में 2000 और नेशनल गार्ड्स और 700 मरीन्स की तैनाती की आदेश दे दिए हैं। यहां 2000 नेशनल गार्ड्स पहले से ही तैनात हैं। इसके बाद इस शहर में सैनिकों की संख्या और भी बढ़ने वाली है। हालांकि ट्रंप के इस कदम का कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम जोरदार विरोध कर रहे हैं। गेविन का कहना है ट्रंप कैलिफोर्निया गवर्नर के अधिकारों को कुचल रहे हैं।

अवैध घुसपैठियों के खिलाफ काररवाई के जवाब में हो रही हिंसा

गौरतलब है कि लॉस एंजलिस पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन और हिंसा की चपेट में है। ये हिंसा यहां ट्रंप प्रशासन की ओर से अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी शुरू किए जाने के खिलाफ हो रही है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ काम कर रही अमेरिकी एजेंसी आईसीई ने कहा उसने एक जगह से 40 से अधिक संदिग्ध अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। उसने आईसीई डेटा का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार को ग्रेटर एल.ए. क्षेत्र में आईसीई और दूसरी एजेंसियों ने 77 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन ट्रंप का चुनावी वादा

उल्लेखनीय है कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक्शन ट्रंप का चुनावी वादा रहा है। अब वह इस मिशन पर सख्ती से काम कर रहे हैं। यह पहली बार है जब किसी राष्ट्रपति ने दशकों में राज्य के अनुरोध के बिना किसी राज्य में सैनिकों को भेजा था। अमेरिका में ये बड़ा मुद्दा बन गया है। ट्रंप की राजनीतिक धारा के विरोधी गेविन डेमोक्रेट पार्टी के हैं जबकि ट्रंप स्वयं रिपब्लिकन हैं।

लॉस एंजलिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आव्रजन नीतियों और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की छापेमारी के खिलाफ हिंसा हो रही है। 6-7 जून को शुरू हुई छापेमारी में फैशन डिस्ट्रिक्ट, कॉम्पटन और होम डिपो जैसे क्षेत्रों में 118 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया। इससे लैटिनो समुदाय में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद हजारों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने 101 फ्रीवे को अवरुद्ध किया, वाहनों में आग लगाई, और सरकारी भवनों पर हमला किया।

ट्रंप व कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम आमने-सामने

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में आंसू गैस, रबर बुलेट और फ्लैश-बैंग ग्रेनेड का उपयोग हुआ। ट्रंप प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए 2,000 नेशनल गार्ड और 700 मरीन सैनिक तैनात किए, जिसे गवर्नर गैविन न्यूसम ने भड़काऊ कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक सुरक्षा का मसला नहीं है, यह एक खतरनाक राष्ट्रपति के अहंकार को सहलाने के बारे में है। वहीं ट्रंप ने मेयर कैरेन बास और न्यूसम पर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

 

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 30 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, रिकवरी दर में सुधार
बिहार के सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्घालुओं की मौत, 16 घायल
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार – समाजवादी पार्टी की रीति-नीति हमेशा दंगाईयों के साथ रही है
राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द, यूपी के भाजपा सांसद ने किया था विरोध
उत्तर प्रदेश : मायावती ने यूपी मंत्रिमंडल विस्तार पर साधा निशाना, भाजपा पर लगाया ये आरोप
TAGGED:arson and violence on the streetsChaos spreads in Los Angelescurfew imposed in Los AngelesProtesters loot Apple store
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?