hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओमिक्रॉन का खतरा : अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने के निर्णय की समीक्षा करेगी केंद्र सरकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > ओमिक्रॉन का खतरा : अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने के निर्णय की समीक्षा करेगी केंद्र सरकार
देश-विदेशहिन्दी

ओमिक्रॉन का खतरा : अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने के निर्णय की समीक्षा करेगी केंद्र सरकार

Vinayak Barot
Last updated: November 29, 2021 10:21 pm
Vinayak Barot
Published: November 29, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 नवंबर। कोविड-19 के नए और सर्वाधिक खतरनाक माने जा रहे वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ को लेकर दुनियाभर के देशों की भांति चिंतित भारत अपने उस निर्णय की समीक्षा करेगा, जिसके तहत भारत से आगामी 15 दिसंबर से सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू होने वाली हैं।

आपातकालीन बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने लिया निर्णय

केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन के आशंकित खतरे को देखते हुए कहा है कि इस फैसले पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों को फिर से शुरू करने की तारीख की अब समीक्षा की जाएगी।

खतरे की श्रेणी वाले देशों से आ रहे विदेशी सैलानियों पर विशेष नजर

बैठक के दौरान इस नए स्ट्रेन से बचने के लिए सुरक्षा मानकों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि सरकार विदेशी से आने वाले यात्रियों की जांच और निगरानी की मानक संचालन प्रक्रिया की समीक्षा भी करेगी। साथ ही उन विदेशी यात्रियों पर विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी, जो खतरे की श्रेणी वाले देशों से आ रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के वैरिएंट के लिए जीनोमिक सर्विलांस को और मजबूत करने के साथ-साथ इसे बड़े पैमाने पर आयोजित करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अधिकारियों को सलाह दी थी कि वे अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों को कम करने की योजना की समीक्षा करें।

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए मानक तय

इस बीच केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए कुछ मानक तय किए हैं और इन्हें सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इस कड़ी में कंटेनमेंट व सक्रिय निगरानी पर ध्यान देने की बात भी कही है। इसके अलावा टेस्टिंग बढ़ाने और हॉटस्पॉट्स पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के पाए जाने के बाद दुनिया के कई देशों में अलर्ट है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस वैरिएंट को अन्य वैरिएंट के मुकाबले ज्यादा खतरनाक बताया है।

दिल्ली सरकार ने भी रविवार को ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीएमए) की बैठक बुलाई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। सिसोदिया ने इसके साथ ही लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी।

You Might Also Like

दिल्ली सरकार का फैसला : लागू होगी ‘वन नेशन, वन कार्ड’ योजना, प्रवासियों को भी मिलेगा राशन का लाभ
रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर, अक्षर पटेल लेंगे उनकी जगह
ओडिशा में NDA को झटका : नवीन पटनायक का गठजोड़ से इनकार, भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव
यूपी बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं
BGT: अनबन की खबरों पर बोले गंभीर- कोच और खिलाड़ी के बीच की बात ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिये
TAGGED:Central GovernmentInternational flightsKovid-19ministry of home affairsnew variant of coronaOmicron threat
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

દેશના સાત રાજ્યો ભારે વરસાદથી એલર્ટઃમહારાષ્ટ્રમાં એક અઠવાડીયામાં 16ના મોત

Revoi
Revoi
August 8, 2019
UP में बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं, अब तैनात होंगे 868 पुलिसकर्मी, DGP ने जारी किया आदेश
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले – कांग्रेस की पीएम पद में कोई दिलचस्पी नहीं, भारत के विचार की रक्षा करना चाहती है पार्टी
વિદ્યાર્થીઓમાં એન્જિનિયરિંગનો ક્રેઝ ઘટ્યો, રાજ્યની અનેક કોલેજોને હવે લાગશે તાળા
आईपीएल-17 : शुभमन गिल पर भारी पड़े शशांक सिंह, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के जबड़े से छीनी जीत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?